Bhopal News: सड़क दुर्घटना में नव विवाहिता की मौत

Share

Bhopal News: पति के साथ जा रही थी मायके, जिस वाहन ने टक्कर मारी वह पुलिस के लिए पहेली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र की है। हादसे में उसका पति भी बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। घटना उस वक्त हुई जब महिला बाइक पर पति के साथ मायके जा रही थी।

अंधेरे के कारण वाहन के नंबर का नहीं चला पता

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 09 मई की रात लगभग नौ बजे हुई है। अंधेरा होने के कारण टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर पता नहीं चल सका है। हादसा गुरुकुल स्कूल (Gurukul School) के नजदीक हुआ। बाइक (Bike) पर 27 वर्षीय दीपा कुशवाहा (Deepa Kushwah) पति जगदीश कुशवाहा के साथ सवार थी। दोनों मायके से गुनगा थाना क्षेत्र स्थित जूनापानी गांव जा रहे थे। दुर्घटना में मौत होने की जानकारी पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर सुमित्रा ने दी थी। हादसे में पति जगदीश कुशवाहा (Jagdish Kushwah) को भी चोटें आई है। मामले की जांच हवलदार कन्हैया लाल (HC Kanhaiyalal) कर रहे हैं। उन्होंने बताया बैरसिया पुलिस ने मर्ग 36/25 कायम कर लिया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगाने प्रत्यक्षदर्शियों को तलाशा जा रहा है। वहीं पति की हालत भी ठीक नहीं है। इसलिए बयान दर्ज होना बाकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bharat Jodo Yatra: डायनामिक कंट्री को कठोरता से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!