केरोसिन डालकर पत्नी को किया आग के हवाले, चीखें सुनकर घबरा गया पति

Share

अस्पताल से भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

Indore News
सांकेतिक चित्र

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में एक युवक ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। विवाद के चलते केरोसिन डालकर पत्नी को आग लगा दी। लेकिन जलती हुई पत्नी की चीखें सुनकर आरोपी घबरा गया। उसने खुद ही आग बुझाई, जिसके बाद बुरी तरह झुलसी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच ये विवाद खाना खाने के दौरान हुआ था। पति को सब्जी पसंद नहीं आई थी। घटना इंदौर के गीता नगर इलाके की है। जहां रहने वाली 31 वर्षीय पपीता पर उसके पति ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने 35 वर्षीय अरविंद सिंह सिसौदिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बुरी तरह झुलसी पपीता को अरविंद ने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन गिरफ्तारी के डर से वो पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सब्जी अच्छी नही बनने पर किया था विवाद

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। जब उसका पति अरविंद सिसौदिया खाना खा रहा था। पति ने उससे कहा कि सब्जी अच्छी नहीं बनी है। पत्नी पपीता ने कहा कि कल से पसंद की सब्जी बना दूंगी। लेकिन अरविंद ने गाली-गलौच शुरु कर दी। उसने पत्नी से कहा कि पूरा टंटा ही खत्म कर देता हूं। अरविंद भागते हुए अंदर के कमरे मे गया और केरोसिन उठा लाया। पपीता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई।

आरोपी की तलाश जारी

चंदन नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पति अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास के साथ—साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का भी केस दर्ज करवाया है। पत्नी को अस्पताल मे भर्ती करवाने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Covid-19 News: गृहमंत्री ने भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी से की फोन पर बातचीत

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पोस्ट से भड़की ऐसी हिंसा, पुलिस की गोली से मारे गए 3 उपद्रवी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!