Covid-19 News: गृहमंत्री ने भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी से की फोन पर बातचीत

Share

Covid-19 News: कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती, कहा जनता के आर्शीवाद से सेवा के लिए फिर लौटूंगा

Covid-19 News
भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narrottam Mishra) ने भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी (BJP Spokeperson Durgesh Keswani) से फोन पर बातचीत की। केसवानी कोरोना संक्रमित (Covid-19 News) होने के बाद होम आइस्लोशन में थे। दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इधर, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solank) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी फिलहाल स्वस्थ्य हैं। उन्होंने बताया कि जनता के आर्शीवाद की बदौलत वे ठीक महसूस कर रहे हैं। मैं जल्द ठीक होकर जनसेवा के लिए मैदान में रहूंगा। केसवानी 13 अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने बकायदा ट्वीट करके दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट किया आप शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केसवानी के हाल जानने के लिए फोन पर उनसे चर्चा की।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर यह बोलकर कसा तंज

होम आइसोलेशन में थे

इधर, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwash Sarang) भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना को हराकर घर पहुंचे हैं। दुर्गेश केसवानी पांच दिन तक होम आइसोलेशन में रहे थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: सेन्यकर्मी से धोखाधड़ी तो दूसरे मामले में सेना का अफसर बनकर फर्जीवाड़ा

 

Don`t copy text!