Deputy Commandant Suicide: सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

Share

Deputy Commandant Suicide: घर पर कुर्सी पर मिली लाश, बंगले में तैनात कर्मचारियों ने देखा

Deputy Commandant Suicide
डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का खून से लथपथ शव

गुना। मध्य प्रदेश पुलिस के लिए शुक्रवार अच्छा साबित नहीं हुआ। रायसेन में हुई एक सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद डिप्टी कमांडेंट की खुदकुशी (Deputy Commandant Suicide) का मामला सामने आया। घटना मध्य प्रदेश (Mahya Pradesh Crime News) के गुना (Guna Crime News) जिले की है। फिलहाल सुसाइड के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। आत्महत्या सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने शव एफएसएल जांच के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

कर्मचारियों ने देखा

घटना गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र की है। यहां 26वीं बटालियन के स्टाफ क्वार्टर है। जिसमें 60 वर्षीय डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी (Deputy Commandant Vijay Soni) का सरकारी आवास था। उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली थी। शव शुक्रवार सुबह घर के बाहर कुर्सी पर खून से लथपथ हालत में कर्मचारियों को मिला था। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच चुके थे। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के भदौही विधायक को मध्यप्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

डेढ़ साल बाद होना था रिटायर

विजय सोनी 26 वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। वे 18 महीने बाद रिटायर होने वाले थे। वे घर में अकेले रहते थे। आत्महत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सब इंस्पेक्टर जगदीश जाटव ने बताया कि कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है। जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कारण का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी

घटना सुबह 7 बजे की है

एसआई जगदीश जाटव (SI Jagdish Jatav) ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है। घटनास्थल के पास ही 9 एमएम की सर्विस रिवाल्वर मिली है। गोली कान के बगल में लगी है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एफएसएल के अधिकारी इसे खुदकुशी बता रहे हैं। परिवार में दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। पत्नी की 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा मुंबई में और बेटी बेंगलुरु में रहती है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!