MLA Vijay Mishra Surrender : यूपी के गुंडों के लिए सरेंडर स्थली बना एमपी

Share

MLA Vijay Mishra : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा आगर जिले से गिरफ्तार

MLA Vijay Mishra
विजय मिश्रा, विधायक, भदौही, यूपी

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के भदौही से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Badhohi MLA Vijay Mishra) को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक को मध्यप्रदेश के आगर जिले के तनोड़िया इलाके से हिरासत में लिया गया था। उसको पूछताछ के लिए आगर (Aagar) लाया जा रहा है। विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। विजय मिश्रा निषाद पार्टी से भदौही के विधायक चुने गए थे। हालांकि उन्होंने बाद में पार्टी छोड़ दी थी। विधायक पर 70 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एनकाउंटर की जताई थी आंशका

विधायक विजय मिश्रा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था। इसमें वह अपनी हत्या की आशंका जता रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्म्ण हूं इसलिए मुझे परेशान किया जा रहा है। पुलिस मेरा कभी भी एनकाउंटर कर सकती है। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा विधायक विजय मिश्रा गलत तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों को छुपा रहे हैं। वीडियो जारी कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनके खिलाफ यूपी में 73 मुकदमे दर्ज हैं।

ब्राह्मण होने की सजा

विधायक विजय मिश्रा ने कहा मेरी पत्नी रामलली और बेटा विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। ब्राह्मण होने की वजह से परेशान किया जा रहा है। मैं ब्राह्मण होकर पिछले 4 बार से विधायक हूं। इसलिए बाहुबली और माफियाओं को पच नहीं रहा है। वे लोग चाहते हैं कि बनारस या चंदौली का कोई विधायक यहां से आकर लड़ सके। इसलिए मेरा एनकाउंटर करवाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक सवार की​ डिवाइडर से टकराकर मौत

सुनिए क्या कहा विजय मिश्रा ने, कांग्रेस ने कसा तंज

हाल ही में यह दर्ज हुए केस

विधायक विजय मिश्रा, पत्नी रामलली मिश्रा और कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ कृष्ण मोहन तिवारी ने हाल ही में मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों के खिलाफ कृष्ण मोहन तिवारी ने मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। यह मुकदमा 8 अगस्त को पुलिस ने दर्ज किया था। एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप में विजय मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट भी लगाया गया है।

विकास के बाद अब विजय

मध्य प्रदेश हर बार माफिया को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। जयपुर बम धमाके हो या फिर मालेगांव बम धमाका, सारे केस के तार मध्य प्रदेश से जुड़े। पिछले दो महीने के भीतर में मध्य प्रदेश फिर विवादों में हैं। दरअसल, कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे भी मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था। उसको यूपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद एमपी पुलिस ने यूपी पुलिस को सौंपा था। जिसके बाद अगले दिन उसका कानपुर से पहले एनकाउंटर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः ब्राउन शुगर की तस्करी करता था लोकायुक्त का कर्मचारी, डेढ़ करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ाया

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुकर हाउस की दुकान का ताला तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!