Bhopal News: तीन साल बाद शादी करने की बात आई तो अपने वादे से मुकरा, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक मुस्लिम महिला से ज्यादती की गई। वह पहले से शादीशुदा थी। लेकिन, उसके कथित प्रेमी ने तलाक देने पर उसके साथ निकाह करने का वादा किया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। यह बोलकर उसने तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण भी किया। अब वह अपने वादे से मुकर गया तो पीड़िता थाने पहुंच गई।
शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसाया
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता अभी गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह पहले जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती थी। यहां उसकी पहचान 2022 में आरोपी शरीफ कुरैशी (Shareef Qureshi) के साथ हुई थी। पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पति के साथ अनबन होती थी। यह बात आरोपी को पता थी। उसने पीड़िता को झांसा देकर पहले प्रेम प्रसंग में फंसाया। फिर वह कहने लगा कि वह उसके साथ शादी करेगा। इससे पहले उसको पति से तलाक लेना होगा। उसके झांसे में आकर पीड़िता ने जनवरी, 2025 में पति को तलाक दे दिया। इसके बाद जब शादी करने की बारी आई तो आरोपी शरीफ कुरैशी अपने वादे से मुकर गया। जिस कारण पीड़िता को थाने जाना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 28 जून को प्रकरण 225/25 दर्ज कराया। मामले की जांच एसआई अफसार खान (SI Afsar Khan) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।