Bhopal News: मां के बाद उसकी मासूम बच्ची पर डोली नीयत

Share

Bhopal News: एक साल से कर रहा था ऐसी हरकतें कि मां को बताने में आती थी पीड़िता को शर्म

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। धर्म और समाज से परे जाकर एक महिला ने मुस्लिम व्यक्ति से दिल लगाया। उसे लगा कि वह उसकी भावनाओं को समझेगा। लेकिन, उसके इरादे दूसरे थे। यह बात उसकी मासूम बेटी ने उसको बताई भी थी। हालांकि मां को उस वक्त ऐतबार नहीं हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र की है। आरोपी कथित प्रेमी है जो कि 15 साल की लड़की के नाजुक अंगों के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

एक साल पहले बताई थी मां को कहानी

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 19—20 जुलाई की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे 624/22 धारा 354/323/506/7/8 (छेड़छाड़, मारपीट, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत 39 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसका पहले पति से विवाद के बाद वह अलग रहने लगी थी। इस घटना को लगभग सात साल बीत चुके हैं। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है जिसकी उम्र 15 साल है। आरोपी लिव इन में जुबेर खान (Zuber Khan) के साथ रहने लगी थी। जुबेर खान ने उसको पत्नी की तरह रखा। लेकिन, पिछले एक साल से आरोपी जुबेर खान की नीयत खराब हो गई थी। वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। वह नाबालिग के सीने में बुरी तरह से हाथ फेरने का काम करता था। इसके अलावा वह उसके नाजुक अंगों को स्पर्श करता था। यह बात उसने मां को पिछले साल बताई थी। उस वक्त मां को इस बात का यकीन नहीं हुआ। इसी बीच मां ने ऐसा करते हुए आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके बाद पीड़िता नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैरिज गार्डन संचालक को ​पीटा

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!