Bhopal Murder News: एमपी में उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले में तैनात होमगार्ड जवान की हत्या

Share

Bhopal Murder News: दो भाईयों समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार किए गए, आरोपियों के घर के नजदीक मिले थे खून और घसीटने के निशान, संदेही मानकर कर रही जांच में अब पुलिस को यकीन हुआ

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा मं​त्री महेंद्र यादव (Minister Mahendra Yadav) के बंगले में तैनात होमगार्ड जवान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वह मंत्री के बंगले से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। लेकिन, बीच रास्ते में वह अचानक गायब हो गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी। जब पड़ताल करते हुए वह संदेहियों के घर पहुंची तो वहा खून के निशान पुलिस को मिले थे। पुलिस को किसी भारी चीज को घसीटकर ले जाने की भी आशंका थी। यकीन तब हुआ जब गार्ड की लाश मिल गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी हत्या के प्रयास के एक मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है।

कुल्हाड़ी मारने पर दर्ज किया था मारपीट का मुकदमा

बैरसिया स्थित ग्राम टिकनखेड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत (Bhupendra Singh Rajput) पिता नारायण सिंह राजपूत उम्र 54 साल की ईट से वार करके हत्या की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी हीरा कुशवाह (Heera Kushwah) पिता खेमचंद्र कुशवाह है। वह भी टिकनखेड़ी में रहता है। उसने 20 फरवरी, 2021 को बलवीर कुशवाह (Balveer Kushwah) पिता हीरालाल कुशवाह उम्र 30 साल पर कुल्हाड़ी मारकर हमला कर दिया था। जख्मी बलवीर कुशवाह का शराब और पीने को लेकर हीरा कुशवाह के साथ विवाद हुआ था। बैरसिया पुलिस ने उस वक्त 123/21 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया था। हालांकि एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) से मिली रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 307 हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई थी। इसी मामले में आरोपी हीरा कुशवाह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसका और होमगार्ड जवान भूपेंद्र सिंह राजपूत का जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था।

अब पुलिस उसी हीरा की सारी कहानी कर रही बेनकाब

बैरसिया पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी टिकनखेड़ी निवासी हीरा कुशवाह पिता खेमचंद्र कुशवाह, राजू कुशवाह (Raju Kushwah) पिता खेमचंद्र कुशवाह, जगदीश (Jagdish Kushwah) कुशवाह पिता गंगाराम कुशवाह और सोनू कुशवाहा (Sonu Kushwah) पिता हमीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बैरसिया पुलिस ने हत्याकांड को लेकर 28 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे 222/23 धारा 302/34 (हत्या और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया था। इस मामले में संदेही हीरालाल कुशवाह और उसका भाई राजू कुशवाह थे। वे घर से गायब भी थे। भूपेन्द्र सिंह राजपूत होमगार्ड से बैरसिया थाने में भी कभी तैनात रह चुके हैं। इसलिए थाना पुलिस उनके जमीन को लेकर चल रहे विवाद से वाकिफ थे। फिर भी आरोपियों राजू कुशवाह और जगदीश कुशवाह ने पुलिस टीम को काफी भ्रम में रखा। अब इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस कह रही है कि हीरालाल कुशवाह के खिलाफ बैरसिया थाने में ही 80/17, 322/18, 250/22, 772/20 और 123/21 के मुकदमे दर्ज है। यह मुकदमे मारपीट, गलौज और हत्या के प्रयास के हैं।

यह है पुलिस की पूरी कहानी

Bhopal Murder News
File Image

बैरसिया थाना पुलिस ने 28 मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे गुमशुदगी 23/23 दर्ज की थी। जिसकी सूचना होमगार्ड जवान के भतीजे सचिन राजपूत (Sachin Rajput) ने दी थी। वह हर रोज रात साढ़े आठ बजे मंत्री निवास से छूटकर घर आ जाते थे। तलाश करते हुए 28 मार्च की दोपहर साढ़े बारह बजे भूपेंद्र सिंह राजपूत की लाश टिंकनखेड़ी पुलिया के नजदीक मिली। जिस पर बैरसिया पुलिस मर्ग 08/23 दर्ज कर जांच कर रही थी। इसमें सूचना पुलिस को लोकेंद्र सिंह राजपूत (Lokendra Singh Rajput) ने दी थी। भोपाल देहात एसपी किरणलता केरकेट्टा (SP Kiranlata Kerketta) ने बताया कि मृतक और आरोपियों का खेत अगल-बगल लगा है। इस कारण पूर्व से दोनों में विवाद बना हुआ था। इसी बात को लेकर यह हत्याकांड (Bhopal Murder News)  को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:   IVA News: ग्रामीण अर्थ तंत्र में क्रांति ला सकता है पशुपालन

चेहरा पहचाना न जा सके इसलिए कुचला

जिस दिन हत्या हुई उस दिन भूपेंद्र सिंह राजपूत मुरम वाले कच्चे रास्ते से आ रहा था। उसी समय आरोपी हीरा कुशवाह, राजू कुशवाह पिता खेमचंद, जगदीश कुशवाह पिता गंगाराम कुशवाह उम्र 45 वर्ष निवासी टिकनखेड़ी, सोनू कुशवाह पिता हमीर सिंह कुशवाहा उम्र 31 वर्ष निवासी टिकन खेड़ी खड़े हुए थे। भूपेंद्र सिंह राजपूत के सिर पर हीरा कुशवाह ने ईट मार दी। वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। फिर अन्य आरोपी राजू, जगदीश और सोनू ने उसे डंडों से पीटा। नजदीक शमशान घाट के पास ले जाकर उसके चेहरे को कुचल दिया। ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके।
मुख्य आरोपी हीरा कुशवाह विदिशा जिले के खामखेड़ा के जंगलों में भाग गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!