Gwalior Crime: नग्न हालात में मिली महिला के लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

Share

Gwalior Crime: हत्या करने वाला आरोपी पुलिस पूछताछ में बोला ‘महिला पैसों की मदद मांग रही थी, इसलिए सुनसान जगह ले जाकर एक बात बोली तो वह भड़क गई’, डर था सामाजिक बदनामी का इस कारण मार दिया

Gwalior Crime
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

ग्वालियर। नग्न हालत में मिली एक महिला की लाश के मामले में पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलझा ली है। हालांकि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद थे। जिसमें संदेही कातिल के बयान दर्ज किया जाना बाकी था। यह घटना ग्वालियर (Gwalior Crime) जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। यहां महिला की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। यह बात मेडिकल रिपोर्ट में सामने आ गई थी। इसलिए शहर में कानून—व्यवस्था को लेकर बुरा वातावरण बनता, उससे पहले पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया गया।

इस कारण ई—रिक्शा में हो गई थी महिला सवार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल की सुबह आंग्रे साहब का बाड़ा धान मिल के पास महिला का निर्वस्त्र हालत में शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आस-पास सीसीटीवी फुटेज देखे तब सामने आया कि महिला एक ई-रिक्शा से जा रही थी। फुटेज में महिला रिक्शे में जाते हुए दिखी। लेकिन, कुछ देर बाद आते वक्त रिक्शा खाली था। पुलिस ने इस आधार पर ई-रिक्शा चालक विकास प्रजापति (Vikas Prajapati) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने बताया कि वह महिला को जानता है। वारदात वाले दिन वह पैदल जा रही थी। उसने उसे रिक्शे में बैठा लिया। मोहल्ले में आते—जाते महिला उसको जानती थी। इसलिए उसके साथ ई—रिक्शा में सवार हो गई।
यह भी पढ़ें:   वीडियो में देखिए चिरायु अस्पताल के मैनेजर की दादागिरी

इसलिए डोल गया आरोपी का मन

महिला ने विकास प्रजापति से कुछ रुपयों की मदद मांगी। वह रुपये देने के बहाने महिला को सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ संबंध (Gwalior Brutal Rape Killing) बनाना चाहा। उसने विरोध किया तो धक्का देकर महिला को ज़मीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने पास में रखा पत्थर महिला के सिर पर मार दिया। जिस कारण वह बेसुध हो गई। उसकी बेहोशी में ही आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला के सिर को पत्थर मारकर कुचल दिया। ताकि उसके शव की पहचान न हो सके। इस बयान के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक विकास प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Gwalior Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!