MP Horse Trading: मध्यप्रदेश में तख्तापलट की कोशिश, बंधक बनाए गए 8 विधायक

Share

देखिए तख्तापलट के तमाम वीडियो

भोपाल।MP Horse Trading मध्यप्रदेश की कमल नाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। रातोंरात तख्तापलट की कोशिश की गई है। 8 विधायकों को गुरुग्राम फिर दिल्ली और अब बेंगलुरु ले जाए जाने की सूचना है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। प्रदेश से बाहर ले जाए गए विधायकों में बसपा विधायक रामबाई, संजीव कुशवाह, सपा के राजेश शुक्ला, कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कसाना, हरदीप सिंह डंग, दिलीप सिंह गुर्जर, बिसाहुलाल साहू समेत अन्य शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी ने 11 विधायकों को बंधक बनाया है। इनमें से ज्यादातर को छुड़ा लिया गया है। बाकि 4 विधायकों को दिल्ली से बैंगलुरु ले जाए जाने की खबर है।
YouTube video
तख्तापलट की साजिश और विधायकों को दिल्ली ले जाए जाने की खबर लगते ही कमल नाथ सरकार भी एक्शन में आ गई। रातोंरात कमल नाथ सरकार के चार मंत्री दिल्ली और फिर गुरुग्राम पहुंचे।यह भी पढ़ेः सियासी उठापटक के बीच सीएम कमल नाथ की विधायकों को सलाह

मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने एक होटल से बसपा विधायक रामबाई को छुडाया। इस दौरान रामबाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की कोशिश भी की। वीडियो में इस बात की पुष्टी हो रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1234982491913482240?s=20
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी दिल्ली में है। उन्होंने दावा किया कि होटल आईटीसी मनेसर में विधायकों के साथ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया और संजय पाठक मौजूद थे। विधायकों को 35-35 करोड़ रुपए और मंत्री पद दिए जाने का आफर दिया है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि होटल में ही पैसा भी रखा गया था। भाजपा नेताओं के पास बहुत पैसा आ गया है।

यह भी पढ़ेः विधायक खरीदकर मुख्यमंत्री बनना चाहते है शिवराज

यह भी पढ़ें:   MP Horse Trading: शिवराज सीएम बनने के लिए कांग्रेस विधायकों पर डाल रहे डोरे
व्यापमं मामले में व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। आनंद राय का दावा है कि वीडियो में नरोत्तम मिश्रा विधायक खरीदते नजर आ रहे हैं।
स्टिंग
YouTube video
गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा की साजिश कामयाब नहीं हो पाएगी। कमल नाथ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी इस मामले को कांग्रेस की ही साजिश बता रही है। जबकि कांग्रेस ने साफ तौर तथ्यों के साथ बीजेपी की साजिश करार दिया है।
Don`t copy text!