Bhopal News: एमपी के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल 

Share

Bhopal News: घर में डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में तोड़ा दम

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाएं हर पार्टी के लिए राजनीति का विषय है। भाजपा लाड़ली तो कांग्रेस नारी सम्मान के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन, प्रदेश में महिलाओं की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पूरा सिस्टम बौना है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक प्रसूता की घर में डिलीवरी हुई। उसके बाद तबीयत बिगड़ी तो उसे डॉक्टर कैलाश नाथ काटजू अस्पताल (Kailash Nath Katju Hospital) ले जाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।

पुलिस के पास ऐसे पहुंची थी सूचना

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार काटजू अस्पताल से मौत की जानकारी आई थी। यह सूचना डॉक्टर खरे ने पुलिस को दी थी। अस्पताल ने बताया कि अर्चना जोशी (Archna Joshi) पति सुनील जोशी उम्र 29 साल की तबीयत खराब होने के बाद उसे लाया गया था। उसको 31 मार्च की सुबह लगभग ग्यारह बजे परिजन लेकर आए थे। उसको चेक किया तो वह मृत पाई गई। वह शाहपुरा स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) बस्ती में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। अर्चना जोशी के परिजनों ने बताया कि उसने उसी दिन सुबह लगभग साढे छह बजे बेटे को जन्म दिया था। उसकी डिलीवरी घर में ही कराई गई थी। जिसके बाद तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल लाया गया। मामले की जांच एसआई शिव नारायण साहू (SI Shiv Narayan Sahu) कर रहे हैं। शाहपुरा पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस जनता को क्रेडिट दे यह कैसे संभव....
Don`t copy text!