Bhopal Molestation Case: युवती को सरेराह छेड़ा

Share

Bhopal  Molestation Case: आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवती को पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति परेशान (Bhopal Molestation Case) कर रहा था। वह उसको सरेराह अपमानित करता था। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इधर, छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ (Bhopal Minor Girl Abuse Case) का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपी ठेकेदार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

  1. नौकरी छोड़ने पर किया मजबूर

कोलार थाना पुलिस ने बताया 34 वर्षीय महिला कोलार इलाके में रहती है। महिला मजदूरी करती है। रोजाना पति के साथ मजदूरी पर जाती है। वहीं आरोपी जावेद मियां (Javed Miyan) भी मजदूरी करता है। एक साथ काम करने पर जावेद के पास महिला का नंबर चला गया था। जावेद ने महिला को फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी हरकतों से महिला तंग आ गई थी। इसी कारण महिला ने वहां काम छोड़ दिया। महिला अमर नाथ कॉलोनी में बने बंगलों में काम करने लगी। जावेद ने महिला का वहां भी पीछा (Bhopal Molestation Case) करना शुरू कर दिया। जावेद का बोलना था वह उसके साथ मजदूरी पर चले। महिला ने घर आकर पति से जावेद की हरकतों के बारे में बताया था।

सरेआम किया बेइज्जत

महिला के पति ने जावेद को समझाया था। पति के समझाने के बाद भी जावेद उसकी हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार 23 जुलाई को महिला सुबह 8:30 बजे अमरनाथ कॉलोनी में काम करने जा रही थी। तभी जावेद वहां आया और उसका रास्ता रोक लिया। जावेद को अचानक देख महिला डर गई थी। आरोपी उसे बोला वह उसे पसंद करता हैं। जावेद ने उसे साथ चलने के लिए बोला। जब महिला ने इंकार किया तो जावेद उसका हाथ पकड़कर जबरन मोपेड पर बैठाने लगा। मोबाइल लगाने की कोशिश की तो उसने मोबाइल छीन लिया। जावेद महिला को धमकाने लगा। उसका बोलाना था तेरा पति और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

यह भी पढ़ें:   MP Police News: महिलाओं से संबंधित अपराध की जांच आसान नहीं: डीजीपी

यह भी पढ़ें: एक व्यापारी की पत्नी की कई बार हुई मौत हर बार मात देकर आई लेकिन आखिरी वक्त में उसके साथ ऐसा हुआ

ऐसे हुआ गिरफ्तार

धमकाने के बाद आरोपी जावेद चला गया। पुलिस ने आरोपी जावेद मियां के खिलाफ धारा 341/354/354क/506 (रास्ते मे रोकना, छेड़छाड़ और धमकाने का मुकदमा) दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, 12 साल की नाबालिग छात्रा ने बताया वह हबीबगंज क्षेत्र में रहती है। छात्रा कक्षा छठवीं की पढ़ती है। शनिवार 28 अगस्त की दोपहर दो बजे दुकान गई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी मिलिंद (Milind) रास्ते में मिला। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। मां को सारी आपबीती बताई। जिसके बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात आरोपी मिलिंद के खिलाफ धारा 354घ/11/12 (छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!