Bhopal News: चार साल से परेशान छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद 

Share

Bhopal News: मनचला पीछा करके आते—जाते देता था फब्तियां, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। आरोपी चार साल से छात्रा को परेशान कर रहा था। परिवार ने उसे कई बार समझाया भी था।

इस कारण दर्ज करना पड़ा मुकदमा

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 अप्रैल की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 21 वर्षीय छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। वह बीए की छात्रा है। वह शिव नगर (Shiv Nagar) इलाके में रहती है। आरोपी चार साल से पीड़िता का पीछा कर रहा था। कई बार उसके परिजनों ने आरोपी को समझाईश भी दी थी। फिर भी वह नहीं माना तो पुलिस से मदद लेना पड़ी। पीड़िता पुलिस के पास तब पहुंची जब मनचले ने उसका हाथ बुरी नीयत पकड़ लिया। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 232/24 धारा 354/354—घ/341/506 (छेड़छाड़, पीछा करना, रास्ते में रोकना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गायब हो रहे थे सामान, लगाया गुप्त कैमरा 
Don`t copy text!