Bhopal News: नशे में धुत्त आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, विरोध करने पर धमकाया
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2022/05/GridArt_20220515_111729823-300x225.jpg)
भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है
थाने में ऐसे पहुंचा मामला
बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 05 दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 452/23 धारा 354/354—घ/506 (छेड़छाड़, तंग करना और धमकाने का प्रकरण) शाम सवा पांच बजे दर्ज किया। पीड़िता की उम्र 19 साल है। वह शादीशुदा भी है। पीड़िता कोकता स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक से जा रही थी। तभी 22 वर्षीय आरोपी बादशाह उसे मिला। वह नशे की हालत में था। महिला को वह गंदे शब्दों में बोलते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो वह धमकाते हुए वहां से भाग गया। तब तक वहां जमा भीड़ ने परिजनों को जानकारी दे दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।