Bhopal News: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: इवेंट कंपनी के लिए पार्ट टाइम करती है जॉब, सहेली से बात करते वक्त मनचले ने आकर हाथ पकड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आधी रात थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की यह वारदात 10 जुलाई की रात साढ़े दस बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र साढ़े सत्रह साल है। वह एक इवेंट कंपनी (Event Company) के लिए शूट का काम करती है। जिसके लिए वह अक्सर बाहर भी आती—जाती है। उसी बात को लेकर मनचला भीनू उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता मोबाइल पर अपनी सहेली से बातचीत कर रही थी। तभी बीच रास्ते में आरोपी आ गया। उसने उसके बारे में गलत बात बोलते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर वह गाली—गलौज करते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 311/23 धारा 341/294/354/7/8 (रास्ते में रोकना, गाली—गलौज, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) ने 10—11 जुलाई की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कस्तूरबा अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का कान काटा
Don`t copy text!