Bhopal News: कोचिंग सेंटर के काटता था चक्कर, होटल में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

Share

Bhopal News: कलयुग पैलेस में नाबालिग से कुकर्म की घटना, गर्भवती होने की झूठी जानकारी देने पर सामने आया यह कड़वा सच

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शहर में नाबालिग से बलात्कार का एक मामला सामने आया है। आरोपी कोचिंग के चक्कर काटता था, जहां छात्रा पढ़ती थी। दोनों के बीच हुई दोस्ती बहुत जल्द शारीरिक संबंधों में तब्दील हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके में हुई है। आरोपी ने कलयुग पैलेस होटल (Kalyug Palace Hotel) में ले जाकर नाबालिग से संबंध बनाए थे। पूरा मामला नाबालिग की झूठ बोलकर गर्भवती होने वाली बात के बाद पुलिस थाने पहुंचा। इससे पहले आरोपी शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाता रहा।

इसलिए करने लगा मारपीट

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 09 सितंबर की रात करीब साढे़ आठ बजे 328/22 धारा 376/-2-एन/294/323/506/5/6 (कई बार बलात्कार, गाली गलौज, मारपीट, धमकाना और पाॅक्सो एक्ट का मुकदमा) दर्ज किया है। मामला 17 वर्षीय नाबालिग ने थाने में दर्ज कराया है। इस मामले का आरोपी अब्दुल अहमद (Abdul Ahemad) है। वह एक दुकान  का संचालक है। पीड़िता स्कूल की छात्रा है। वह स्कूल के बाद कोचिंग जाती थी। उसके नजदीक ही आरोपी की दुकान भी है। आरोपी उसे देखकर पीछा किया करता था। वह उस कोचिंग के चक्कर लगाया करता था। पीडिता ने आरोपी से बातचीत शुरू कर दी थी। दोनों आपस में मिलने-जुलने लगे थे। इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। यह संबंध आरोपी ने कलयुग पैलेस होटल के कमरे में बनाए थे। आरोपी उसके साथ शादी के नाम पर ऐसा लंबे समय तक करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात बोली तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। पीड़िता ने शादी के लिए मनाने गर्भवती होने का बोलकर उसको झूठ भी बोला। तब आरोपी ने उसे एबाॅर्शन की दवा लेकर उसको दे दी। गोली खाने से इंकार किया तो वह उसके साथ मारपीट पर उतर आया। इसके बाद पीड़िता ने उसके माता-पिता को पूरा मामला बता दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। इस मामले के आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: तीन मकानों पर चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!