Bhopal News: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट 

Share

Bhopal News: परिजनों का दावा उससे की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से छेड़छाड़ की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News ) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता नाबालिग है इस कारण पॉक्सो एक्ट में भी प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों दूसरी कहानी भी बता रहे

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह वारदात 22 फरवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे हुई। पीड़िता की उम्र 17 साल है। इस मामले का आरोपी चंदू है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रायवेट जॉब करता है और कॉलेज में पढ़ाई भी करता है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने 134/24 धारा 354—घ/294/323/506/7/8 (पीछा करके छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण) दर्ज किया गया है। इधर, सूत्र बताते हैं कि पीड़िता और आरोपी के ​बीच चार साल से प्रेम प्रसंग हैं। उसे परिजनों ने आरोपी के साथ बाइक पर देख लिया था। जिस कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला पुलिस थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टीचर गहरी नींद में थी, यह देखकर वह चिल्लाई
Don`t copy text!