Bhopal News: ‘अंकल’ ने नाबालिग को दबोचा

Share

Bhopal News: पड़ोसी के खिलाफ थाने पहुंचकर नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई

Bhopal News
ADVT

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के कमला नगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पड़ोस में रहने वाला एक युवक है जिसको वह अंकल बोलती थी। उसको पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी उसके घर में घुस गया था। बेटी के साथ घटना पीड़िता की मां ने देख ली थी। जिसके बाद आरोपी दोनों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

शोर सुनकर मां आई थी

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार एक—दो अप्रैल की दरमियानी रात लगभग सवा एक बजे 244/22 धारा 354/294/342/7/8 छेड़छाड़, गाली—गलौज, बंधक बनाना और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी राजीव नगर इलाके का रहने वाला 40 वर्षीय कालू उर्फ सलाउद्दीन शेख ([email protected] Sheikh) है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। उसके खिलाफ शिकायत 15 वर्षीय छात्रा ने दर्ज कराई है। वह कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता मजदूरी करते है। घटना वाले दिन पीड़िता घर में थी। उसकी मां अंदर काम कर रही थी। घर का दरवाजा खुला था। तभी मौका पाकर आरोपी कालू उर्फ सलाउद्दीन शेख उसके घर में घुस गया। बेटी की चीख सुनकर उसकी मां आ गई। आरोपी छात्रा का हाथ पकड़े हुए था। मां ने हाथ छोड़ने को बोला तो आरोपी गाली—गलौज करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: ट्रेन के सामने कूदा डीजे वाला, तीन टुकड़ों में मिली लाश

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!