Bhopal News : पहले माता—पिता चुप रहे तो आरोपी का साहस बढ़ गया

Share

Bhopal News : तेरह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। भोपाल में तेरह साल की नाबालिग केे साथ छेड़छाड़ की घटना हुर्ई है। यह घटना पिपलानी (Bhopal News) थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पहले परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन, परिजनों ने उसको चुप रहने की सलाह दी थी। इस कारण आरोपी का फिर साहस बढ़ गया। आरोपी तीन दिन से पीछा करके उसको परेशान कर रहा था। इस बार पीड़िता ने विरोध किया तो उसको धमकाया भी गया।

मामा के पास रहता है आरोपी

पिपलानी थाना पुलिस केे अनुसार इस संबंध में 20—21 मई की रात लगभग साढ़े बारह 395/22 धारा 354/354—घ/7/8 छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता 13 वर्षीय बच्ची है और स्कूली छात्रा है। उसने बताया कि उसके मोहल्ले में अपने मामा के यहां रहने वाला दीपक नाम का युवक फरवरी, 2022 में भी पीछा कर छेड़छाड़ की थी। वह उसको देखकर अश्लील इशारे करने लगता था। इसके बाद डांट फटकार के बाद मामला शांत हो गया था। बीते तीन दिन से आरोपी फिर से बच्ची का पीछा कर उसे अश्लील इशारे कर रहा था। आरोपी पिपलानी में अपने मामा के यहां रह रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रेन से उतरकर घर पहुंचे तो जेवरात चोरी 
Don`t copy text!