Bhopal Rape Case: नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal Rape Case: अपनी उम्र से पांच साल छोटी लड़की से बनाए थे संबंध

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दोस्ती की आड़ में धोखा देकर ज्यादती (Bhopal Rape Case) करने का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 19 साल है। उसने अपनी उम्र से पांच साल छोटी उम्र की लड़की के साथ ऐसा किया था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं

ईद में हुई थी दोस्ती

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि दो सितंबर की रात साढ़े सात बजे बलात्कार (Bhopal Minor Girl Rape Case) का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही अधिकारी एसआई अर्शिया सिद्दीकी (SI Arsiya Siddiqui) ने बताया कि पीड़िता की उम्र 14 साल हैं। वह कक्षा आठवीं में पढ़ती है। पिता उसका मजदूरी करता है। आरोपी अजय मांझी (Ajay Manjhi) है जो बाजपेयी नगर मल्टी का रहने वाला है। पुलिस ने अजय मांझी को गिरफ्तार कर लिया हैं। अजय की मां फलों का ठेला लगाती है। दोनों की पहचान ईद के दौरान पिछले साल हुई थी।

मां कराना चाहती थी शादी

जांच अधिकारी ने बताया कि ईद में हुई मुलाकात के दौरान एक—दूसरे के नंबर लिए गए थे। यह सिलसिला जून, 2019 से चला आ रहा था। इस बात की भनक (Bhopal Minor Abuse Case) पीड़िता के परिवार को भी लग गई थी। परिवार चाहता था कि दोनों की शादी करा दी जाए। लेकिन, आरोपी अजय मांझी ने दो साल रुकने के लिए कहा था। जब बात नहीं बनी तो लड़के ने शादी से ही इनकार कर दिया। नतीजतन पीड़ित परिवार को पुलिस थाने जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: केवल जांच ही नहीं राहत प्रकरणों में भी रफ्तार आए: डीजीपी

यह भी पढ़ें: चैनल मालिक जिसका डॉक्टर के खिलाफ किया गया स्टिंग तो कामयाब रहा लेकिन वह बाद में खुद ट्रैप हो गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!