MP Minister : आयोजन की तैयारी के लिए बुलाया फिर सैल्यूट न मारने पर मंत्री ने उतारा पुलिस पर गुस्सा

Share
MP Minister
सांकेतिक तस्वीर : मंत्री आरिफ अकील संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव, आईजी योगेश देशमुख और डीआईजी सिटी इरशाद वली के साथ

नाराजगी के बाद ट्रैफिक के आधा दर्जन अतिरिक्त कर्मचारी पुराने शहर की गलियों में भी होंगे तैनात

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री (MP Minister) और उत्तर भोपाल से विधायक आरिफ अकील ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज है। इस नाराजगी को लेकर उन्होंने भोपाल पुलिस के अफसरों को भी अवगत करा दिया है। इसी नाराजगी को दूर करने ट्रैफिक के अफसरों ने मैदानी अफसरों की बुधवार को जमकर क्लास ले ली। इसमें मंत्री की नाराजगी का भी असर दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार गैस राहत मंत्री आरिफ अकील ट्रैफिक पुलिस से इसलिए खफा चल रहे हैं क्योंकि उनके वाहन या काफिले को मैदानी अमला नहीं पहचानता है। घंटों जाम में फंसे रहते हैं और वाहन निकालने के लिए कोई नहीं आता है। मंत्री का जब जोरदार डंडा अफसरों पर पड़ा तो मैदानी कर्मचारियों पर वह गुस्सा उतारा गया। हालांकि मंत्री की फटकार को डीएसपी ट्रैफिक मनोज खत्री ने निर्देश बताते हुए कहा कि पुराने शहर की कई गलियों को नए सिपाही नहीं पहचानते हैं। इसलिए बुधवार को बैठक लेकर कर्मचारियों को समझाईश दी गई। इसमें किन—किन पाइंट पर कैसे ड्यूटी करने आदी की जानकारियां दी गई।

मंत्री के लिए नए पाइंट बने
जानकारी के अनुसार मंत्री आरिफ अकील हर साल 15 अगस्त को आजादी की रैली निकालते हैं। इस रैली में ट्रैफिक बाधा न हो इसके इंतजाम को लेकर मंत्री निवास से कहा गया था। इसी तैयारी बैठक के दौरान मंत्री को सैल्यूट न मारने की भी बात निकलकर सामने आई। आरिफ अकील का नाता लक्ष्मी टॉकीज के आस—पास से पुराना है। यहां उनका बंगला भी है और रिश्तेदार भी रहते हैं। इसलिए अक्सर यहां आना—जाना लगा रहता है। इन तंग गलियों में से कुछ गलियों को चिन्हित करके अब ट्रैफिक के सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। इस बात पर सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक सवार की​ डिवाइडर से टकराकर मौत
Don`t copy text!