Bhopal News: मां के सामने मैकेनिक बेटे को पीटा

Share

Bhopal News: रिश्तेदार की शादी से लौटा था, रास्ता रोककर वारदात को दिया अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी से लौट रहे कार मैकेनिक की बेरहमी से पिटाई लगा दी गई। उस वक्त साथ में मां भी मौजूद थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विवाद की ठोस वजह पर सस्पेंस

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 10 मार्च की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुआ था। शिकायत गोविंद विश्वकर्मा (Govind Vishwakarma) पिता पारस विश्वकर्मा उम्र 35 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह गौतम नगर स्थित नारियलखेड़ा में रहता है। वह कार मैकेनिक का काम करता है। गोविंद विश्वकर्मा मां को कार एमपी—04—एचसी—9811 से लेकर घर के नजदीक पहुंचा था। दोनों बुआ सुजाता के लड़के की करोंद में चल रही शादी से लौट रहे थे। गणेश नगर निवासी अजय उधम (Ajay Udham) ने उसे रास्ते में रोक लिया। वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। पीड़ित ने बोला भी कि उसकी मां साथ में हैं। इसके बावजूद वह अभद्रता बंद नहीं की तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसको पीटना शुरु कर दिया। उसकी मां ने बीच—बचाव करना चाहा। जिसमें मां का पहना हुआ गले का मंगलसूत्र टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 85/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Fake Transport Scam: सरकारी विभागों में वाहन लगाकर फायदा पहुंचाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!