MP BJP Mayor Candidate: टिकट वितरण में संघ की चली

Share

MP BJP Mayor Candidate: तेरह जिलों के भाजपा उम्मीदवारों की राजनीतिक यात्रा, इसमें सात महिलाएं शामिल

MP BJP Mayor Candidate
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। काफी चिंतन और मंथन के बाद मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP Mayor Candidate) की तरफ से तेरह नाम महापौर प्रत्याशी के तय कर दिए गए। इसमें भाजपा की महत्वपूर्ण इकाई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ज्यादा अवसर दिया गया। जिन्हें मौका चुनाव में दिया गया उनमें सात महिलाएं शामिल हैं। अधिकांश शिक्षित है और लंबे अरसे से सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता इन नामों को लेकर मंथन करते रहे। दरअसल, भाजपा में कांग्रेस से आए मंत्रियों के कारण संगठन में उसके विपरीत प्रभाव को कम करने का इससे ज्यादा बेहतर मौका नहीं था। इससे संगठन के बूते चुनाव जीतने वाली भाजपा पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की पूरी कोशिश की है। इन फैसलों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मदद मिल सकती है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस को कोई मौका केंद्रीय और राज्य का संगठन नहीं देना चाहता है। पार्टी की तरफ से बकायदा चुने गए चेहरों को लेकर उनकी जानकारियां मीडिया में सार्वजनिक भी की गई है। जबकि ऐसा करने में कांग्रेस पार्टी नाकामयाब रही। कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 चेहरे जनता के सामने पेश किए। लेकिन, वह उनके राजनीतिक कैरियर को नहीं बता सकी।

पार्षदों के नाम आज हो सकते हैं सार्वजनिक

कांग्रेस—भाजपा में अभी महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि भाजपा ने इंदौर, ग्वालियर और रतलाम के नाम को नहीं बताया है। वहीं कांग्रेस ने अपनी रतलाम के उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। इधर, खबर है कि दोनों पार्टियां आज पार्षदों की सूची जारी कर सकती है। जिसके बाद नगरीय निकाय चुनाव में रणभेदी बजना तय है। दोनों पार्टियों के आईटी सेल लगभग बनकर तैयार है। जिसमें मीमस और गाने चुटकुले जनता के सामने जल्द आने वाले हैं। पार्षदों के चुनाव बेहद स्थानीय स्तर पर होते हैं। लेकिन, भाजपा उसको राष्ट्रीय स्तर पर बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री की कई योजनाओं और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर मैदान पर उतरने की तैयारी पार्टियों ने कर ली है।

जन अभियान परिषद के लिए किया

MP BJP Mayor Candidate
रीवा से महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास

भाजपा से रीवा के महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास (Prabodh Vyas) बनाए गए हैं। वे वाणिज्य संकाय से स्नातक हैं और पार्टी में 1990 से सक्रिय हैं। अभी प्रबोध व्यास के पास किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है। इससे पहले वे रीवा में दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। इसके अलावा जन अभियान परिषद के वे जिला उपाध्यक्ष भी रहे। दूरसंचार विभाग और रेलवे उपभोक्ता मंडल के वे सदस्य भी रहे हैं।

सतना में भी संघ का किरदार

MP BJP Mayor Candidate
सतना से महापौर प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकार

सतना से भाजपा महापौर के प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकार (Yogesh Kumar Tamrkar) बनाए गए हैं। यह नाम जातिगत समीकरणों को देखकर भी तय किया गया है। ताम्रकार भी वाणिज्य संकाय से स्नातक हैं। इसके अलावा फंडमेंटल कोर्स इन इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट भी किया है। वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं महानगर टेलीकॉम नगर लिमिटेड नई दिल्ली में निदेशक रहे हैं। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेदारी योगेश कुमार ताम्रकार के पास हैं। वे आरएसएस में 1978 से जुड़े हैं। इसके अलावा विंध्या बोर्ड प्रायवेट लिमिटेड सतना के भी अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मिसरोद थाने के एसआई जो हमेशा घटनाओं पर डालते हैं पर्दा

नगरीय निकाय का पुराना अनुभव

MP BJP Mayor Candidate
देवास से महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल
MP BJP Mayor Candidate
छिंदवाड़ा से महापौर प्रत्याशी अनंत धुर्वे

छिंदवाडा महापौर प्रत्याशी अनंत कुमार धुर्वे (Anant Kumar Dhurve) हैं। उन्हें नगरीय निकाय में पुराना अनुभव रहा है। वे अभी छिंदवाड़ा में असिस्टेंट कमिश्नर नगर पालिका हैं। यहां उनका मुकाबला अहाके से हैं जो कमलनाथ के काफी करीबी माने जाते हैं। धुर्वे की शिक्षा हायर सेकेंडरी है। हालांकि राजनीतिक अनुभव न होने या फिर संघ—भाजपा संगठन की गतिविधियों से अनजान धुर्वे को चुनाव प्रचार में कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यहां संगठन से परे चेहरा दिया गया है। इसलिए धुर्वे के सामने संगठन को साधने की पहली चुनौती रहेगी। इसी तरह देवास की महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल (Geeta Agrawal) के सामने चुनौती रहेगी। वे भी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण है और पीछे कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौका

MP BJP Mayor Candidate
सागर से महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी
MP BJP Mayor Candidate
मुरैना से महापौर प्रत्याशी मीना जाटव

सागर से महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी (Sangita Tiwari) बनाई गई है। वे समाजसेवा के क्षेत्र में रही हैं। वे पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता तो है लेकिन, कोई बड़ा पद अब तक उन्हें नहीं मिला था। इसी तरह मुरैना से महापौर प्रत्याशी मीना जाटव (Meena Jatav) बनाई गई है। वे स्नातक होने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। उन्हें जातिगत समीकरणों को देखते हुए मौका दिया गया। उनके पीछे कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं हैं।

मंत्री की करीबी होने का मिला फायदा

MP BJP Mayor Candidate
भोपाल से महापौर प्रत्याशी मालती राय

भोपाल से मालती राय (Malti Rai) को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया। वे पूर्व अशासकीय शिक्षक कर्मचारी नेता रही हैं। मालती राय 1980 से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने एमए और बीएड भी किया है। कल्चुरी समाज से आने वाली मालती राय को पिछड़ा वर्ग से चेहरा बनाया जा रहा है। वे एक स्कूल भी संचालित करती है। मालती राय को प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का करीबी माना जाता है। वे दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी है। हालांकि एक बार वे पार्षद भी रही हैं।

पाटीदार चेहरे को मौका

MP BJP Mayor Candidate
बुरहानपुर से महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल

बुरहानपुर से भाजपा (MP BJP Mayor Candidate) ने महापौर का प्रत्याशी माधुरी पटेल (Madhuri Patel) को बनाया है। वे पिछड़ा वर्ग से आती है और गुजरात के पाटीदार समाज से हैं। अगले साल गुजरात में भी चुनाव है। इसलिए यह टिकट संगठन को पाटीदार वोट बैंक हासिल करने में मदद कर सकता है। माधुरी पटेल स्नातक हैं और भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। इसलिए उन्हें संगठन को साधने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud Racket: एचडीएफसी बैंक के लिए किया अप्लाई, बाद में पुलिस की याद आई

कटनी में होगी टक्कर

MP BJP Mayor Candidate
कटनी से महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित

भाजपा ने कटनी से महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित (Jyoti Dixit) को बनाया। यह पार्टी का दमदार चेहरा है। उन्हें टक्कर देता दूर—दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा। वे पहले टीचर थी उसके बाद राजनीति में सक्रिय हुई। ज्योति दीक्षित दो बार लगातार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वे एमआईसी सदस्य भी रहीं। उन्हें राजनीति के साथ—साथ प्रशासनिक अनुभव भी है। वे वर्तमान में महिला मोर्चा की महामंत्री है और एबीवीपी में सचिव रह चुकी हैं।

सिंघल के करीबी होने का मिला फायदा

MP BJP Mayor Candidate
जबलपुर से महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार

जबलपुर से महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार (Dr Jitendra Jamdar) को बनाया गया। वे अस्थि रोग के चिकित्सक भी है। वे बचपन से आरएसएस की शाखाओं में आते—जाते रहे। उनकी माता उर्मिला ताई (Urmila Tai) विहिप की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। रामजन्मभूमि आंदोलन के वक्त अशोक सिंघल के साथ जामदार ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिण से उन्होंने डॉक्टर की डिग्री ली है। डॉ. जितेन्द्र जामदार संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वाह वर्ष 2000 से 2013 तक किया। कई वर्षो तक जबलपुर महानगर के संघचालक रहे। तत्पश्चात विभाग संपर्क प्रमुख और फिर प्रांत संपर्क प्रमुख के दायित्व पर रहे।

पार्षद के बाद अब महापौर

MP BJP Mayor Candidate
सिंगरौली से महापौर प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, खंडवा से महापौर प्रत्याशी अमृता यादव और उज्जैन से महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल

सिंगरौली से महापौर प्रत्याशी चंद्रप्रताप विश्वकर्मा (Chandra Pratap Vishwkarma) को बनाया गया। उन्होंने बीए की पहले साल की शिक्षा हासिल की है। वे नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड 31 के पार्षद रहे हैं। इसलिए उन्हें चुनाव प्रबंधन (MP BJP Mayor Candidate) को पुराना अनुभव भी है। इसी तरह खण्डवा महापौर प्रत्याशी अमृता यादव (Amrita Yadav) को बनाया गया है। राजनीति शास्त्र से एमए किया है। वे फिलहाल महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावा यादव सरपंच-ग्राम पंचायत बिलाखेडी तहसील मुंगावली जिला अशोक नगर रह चुकी हैं। उज्जैन महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल (Mukesh Tatwal) बनाए गए हैं। उन्होंने बीए, आईटीआई डिप्लोमा किया है। टटवाल का एक स्कूल भी है। वे अजा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP Mayor Candidate
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!