Bhopal News: नव विवाहिता पर थी मनचले की बुरी नजर

Share

Bhopal News: आते—जाते एक महीने से कर रहा था ऐसी हरकत जिसको पति ने देखा तो पुलिस थाने पहुंच गया यह पूरा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। आरोपी मनचला कई महीनों से पीड़िता को आते—जाते ऐसी गंदी हरकत करके परेशान कर रहा था जिसको वह पति से बताने में भी झिझकती थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

दूसरे थाने से बुलाई गई महिला अधिकारी

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 25 जनवरी से चली आ रही थी। इस मामले का आरोपी संदीप कटियार (Sandeep Katiyar) है। पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसका मायका शाहपुरा इलाके में हैं। पीड़िता का पति दुकान में जॉब करता है। आरोपी अक्सर पीड़िता जब काम करने बाहर आती हैं तो आंखों से अश्लील इशारे करता था। वह उसको गाली—गलौज करते हुए बोलता था। यह बात उसके पति ने सुन ली थी। पुलिस ने इस मामले में 22 फरवरी की शाम लगभग सवा चार बजे 63/24 धारा 354/354—घ/509/294/506 (छेड़छाड़, पीछा करना, अश्लील इशारे, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए रातीबड़ थाने में कोई महिला अधिकारी नहीं थी। इस कारण पुलिस को पीड़िता की एफआईआर दर्ज कराने के लिए कमला नगर थाने से महिला अधिकारी को बुलाना पड़ा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आधा दर्जन बाइक चोरी 
Don`t copy text!