Bhopal Dowry Case: दुख में पत्नियों का पति ने छोड़ा साथ

Share

Bhopal Dowry Case: पुलिस से मांगी मदद, दहेज प्रताड़ना के चार मुकदमे दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी में सात फेरों का महत्व होता है। लेकिन, यह रस्में यूं ही साबित हो रही है। यह बताता है कि समाज में किस तरह से रिश्तों का पतन (Bhopal Dowry Case) हो रहा है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। यहां चार महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। यह पत्नी बीमार चल रही थी। जिन्हें संकट पर मदद करने की बजाय परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने सभी चार मामलों में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डेढ़ साल पहले हुआ था ब्रेस्ट कैंसर

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम पांच बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सोनागिरी पिपलानी की रहने वाली है। उसकी शादी छह साल पहले संजय नगर निवासी अनिल धमेरिया (Anil Dhameriya) से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। शादी के कुछ समय बाद ही अनिल और सास लक्ष्मी धमेरिया (Laxmi Dhameriya) छोटी—छोटी बातों में कमियां निकालने लगी थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। जिसके कारण उसके दोनों कानों का आॅपरेशन करवाना पड़ा। डेढ़ साल पहले उसे ब्रेस्ट कैंसर भी हो गया था। जिसका आॅपरेशन करवाया है। जिसका खर्चा मायके वालों को उठाना पड़ा था। पुलिस ने धारा 498ए/294/323/506/34 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पति ने घर रखा गिरवी

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम सात बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला न्यू मल्टी बाजपेयी नगर में रहती वाली है। उसकी शादी अशोक कनाड़े (Ashok Kanade) से हुई थी। महिला कैंसर अस्पताल में साफ—सफाई का काम करती है। पति दिन रात शराब पीकर घर में पड़ा रहता है। महिला की सारी कमाई शराब और घर खर्च में चली जाती है। विरोध करने पर पति मारपीट करता है। शराब और दोस्तों के साथ ऐश करने के लिए उसने घर तक गिरवी रख दिया हैं। पुलिस ने धारा 498ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: नगर निगम स्वास्थ्य अमले के साथ बदसलूकी

यह भी पढ़ें: गुमठी कारोबारी ने इन कारणों से की हत्या लेकिन पुलिस को कबूलने में आ रहा पसीना

पांच लाख और मकान की मांग

महिला थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय महिला ने मंगलवार रात नौ बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शादी एक साल पहले फरहान खान (Farhan Khan) के साथ हुई थी। महिला गांधी नगर ईगल हाउस ग्रीन वैली इंकलेब सिंगार चोली में रहती है। शादी में मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रूपए और मकान की मांग को लेकर आए दिन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित कर रहे है। पुलिस ने पति फरहान खान, ससुर इरफान (Irfan Khan), सास अफरोज (Afroz Khan) और देवर फरहाज खान (Farhaj Khan) के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पति—जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

महिला थाना पुलिस ने बताया 42 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर तीन बजे ससुराल के दो लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला गणपति इंकलेव कोलार रोड़ निवासी है। उसका ससुराल जहांगीराबाद वल्लभ नगर में है। पति अनुराग (Anurag) और जेठ आदित्य नारायण (Aditya Narayan) उसे छोटी—छोटी बातोें को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करते है। विरोध करने पर मायके वालों को आधी रात फोन करके परेशान और गाली—गलौज करते है। पुलिस ने धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद घटना छुपाने का लगाया गया आरोप तो पुलिस ने अंत्येष्टि कार्यक्रम रुकवाया

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping News: होटल कारोबारी को अगवा कर बंधक बनाया 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!