Bhopal News: पबजी गैम के सनकी खिलाड़ी की गंदी हरकत

Share

Bhopal News: उत्तर प्रदेश में रहने वाले मनचले ने तमिलनाडू से भोपाल आकर शादीशुदा महिला को किया परेशान

Bhopal News
पबजी गेम का सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। मामला पबजी गैम से जुड़ा है जो बाद महिला यौन हिंसा में तब्दील हो गया। पीड़िता एक शादीशुदा महिला है। जिसकी पहचान पबजी गैम खेलते वक्त तमिलनाडू (Tamilnadu) में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। वह मनचला पीड़िता के घर पहुंचकर उससे रंगदारी दिखाने लग गया। इसलिए उसने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

कांच फैक्ट्री मेें करता है नौकरी

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 28 जून की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 354/354क/327/506/509/(छेड़छाड़/अड़ीबाजी/धमकाना और अशलील हरकत करने) का केस दर्ज किया है। पीड़िता 24 वर्षीय शादीशुदा महिला है। आरोपी रिहान खान (Rihan Khan) है जो पीड़िता को पिछले छह महीने से परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान पबजी गैम के जरिए हुई थी। आरोपी मूलत: तमिलनाडू का रहने वाला है। वहां पर कांच फैक्ट्री में नौकरी भी करता है। आरोपी मूलत: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा इलाके का रहने वाला है। आरोपी से पीड़िता की फोन नंबर पर कई बार बातचीत भी हुई। आरोपी तमिलनाडू से भोपाल आ गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति मुंबई मेें नौकरी करता है। यह बात आरोपी रिहान खान को पता थी। इसलिए वह फोन पर बातचीत नहीं करने पर कई बार भोपाल आकर भी उसको परेशान करने लगा।

जाल बिछाकर दबोचा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

रिहान खान का कहना था कि वह पति को छोड़कर उसके साथ रहे। वह उसके साथ शादी भी करेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो पुरानी बातचीत के आडियो वायरल करके वह बदनाम कर देगा। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के भोपाल आने पर जाल बिछाकर उसको गिरफ्तार किया। इधर, छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 28 जून की शाम 7 बजे धारा 354-(क)-(ग)-(घ) का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी राजेश साहू (Rajesh Sahu) है। पीड़िता 36 वर्षीय शादीशुदा महिला है। उसने पुलिस को बताया कि मकान कच्चा है। जबकि आरोपी का पक्का मकान है। पीड़िता जब भी घर मेें काम करते हैं तो आरोपी अश्लील इशारे करता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: जितने मुकदमे उससे चार गुना कम जांच करने वाले अफसर

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!