Bhopal Suspicious Death: नाक से आया खून फिर हो गई मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: दुर्घटना से मौत होने अनुमान लगा रही पुलिस

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाक से खून आने के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों (Bhopal Suspicious Death) में मौत हो गई। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। व्यक्ति की मौत में पुलिस मृत्यु का कारण दुर्घटना मान रही है। इधर, महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना स्थल से कोई ठोस सबूत पुलिस को हासिल नहीं हुए हैं। महिला के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। दोनों मामलों में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अस्पताल से मिली थी सूचना

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया पांच दिन पहले सोमवार शाम नवजीवन अस्पताल (Nav Jivan Hospital) में एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने मरीज का नाम अदुत राव पिता दौलत राव उम्र 50 साल निवासी नंद विहार कॉलोनी में रहता था। अदुत राव (Adoot Rao) प्राइवेट काम करता था। डॉक्टरों ने बताया इसे 108 से जख्मी हालत में भर्ती कराया था। उसकी नाक से खून बह रहा था। हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह बयान देने की स्थिति में उस वक्त नहीं था।

दुर्घटना का मामला बता रही पुलिस

मामले की जांच कर रहे एसआई राकेश नरवरिया (SI Rakesh Narvariya) ने बताया अस्पताल के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। वहां का मुआयना करने के बाद घटना स्थल नंद विहार से 200 कदम दूर लहारपुर पर उसकी और गाड़ी की दशा देखते हुए मामला दुर्घटना (Katara Hills Road Accident) का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने बयानों में बताया कि वह बरखेड़ी पठानी से आ रहे थे। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं मालूम। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आंखों के सामने ही हो गई बाइक चोरी

पिता का हुुआ था निधन

पुलिस ने बताया शुक्रवार रात साढ़े दस बजे अदुत राव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, प्रियंका ठाकुर पति सुरेंद्र ठाकुर उम्र 35 साल निवासी ग्राम मुगालिया कोट इलाके में रहती थी। प्रियंका ठाकुर (Priyanka Thakur) का एक ढ़ाई साल का बेटा है। पति बीमा कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले उसके पिता अशोक कुमार का निधन हो गया था। पति और भाई उसकी अस्थियां लेकर इलाहाबाद गए थे। शुक्रवार बेटा और सास कुसुमलता घर पर थी। शाम 7:30 बजे जब सास ने उसके कमरे में गई तो देखा प्रियंका (Priyanka Thakur Suicide Case) फंदे पर लटकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान पुलिस दर्ज करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!