Bhopal News: सड़क दुर्घटना में पत्रिका का कर्मचारी जख्मी 

Share

Bhopal News: बाइक सवार कर्मचारी के आगे चल रही कार ने अचानक लगा दिया था ब्रेक, जिस कारण गिरने के बाद ट्रैक्टर का पहिया हाथ पर चढ़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क दुर्घटना में राजधानी से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र पत्रिका का एक कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। दुर्घटना के वक्त पत्रिका के कर्मचारी के आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा दिया था। जिस कारण उससे बचने के लिए पत्रिका के भी कर्मचारी ने ब्रेक लगाया तो वह बाइक से गिर गया। तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके हाथ पर चढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल ट्रैक्टर चालक को आरोपी बनाया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी सुमित पांडे (Sumit Pandey) पिता स्वर्गीय सुखदेव शर्मा उम्र 38 साल है। वह अवधपुरी स्थित आधारशिला (Adharshila) में रहता है। उसे अपोली सेज अस्पताल (Apolo Sage Hospital) में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने ट्रैक्टर (Tractor) एमपी—04—2084 के चालक के खिलाफ धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) 581/23 दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर में नगर निगम (Nagar Nigam) भोपाल लिखा हुआ था। यह प्रकरण 22 अगस्त को दर्ज किया गया है। सुमित पांडे ने पुलिस को बताया कि वह घटना वाले दिन सुबह 10 बजे बाइक एमपी—04—एनएक्स—0489 से ड्यूटी जा रहा था। वह चिनार फॉरच्यून सिटी स्थित पत्रिका कार्यालय (Patrika Office) जाने के लिए आरआरएल तिराहे के पास मुड़ा। तभी आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा दिया। जिस कारण उसने भी ब्रेक लगाया तो वह बाइक में संतुलन नहीं रख सका। वह गिर गया तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर का पहिया बाएं हाथ पर चढ़ा दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: दूसरे का प्लाट अपना बताकर किया एग्रीमेंट
Don`t copy text!