MP BJP News : भाजपा ही दे सकती है आदिवासी समाज को सम्मान: मुख्यमंत्री

Share

MP BJP News : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करते वक्त मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा उत्सव

MP BJP News
आदिवासी पौशाक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। फोटो भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। भाजपा गठबंधन एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन करते वक्त मध्यप्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। यह घोषणा (MP BJP News) मध्यप्रदेश के मुख्यम़ंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। वे भोपाल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जंगलों में रहता है और अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं के बीच जीवन व्यतीत करता है। समाज के लोग कभी यह नहीं सोचते थे कि उनके बीच रहने वाले भाई-बहन बड़े पदों पर बैठेंगे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह करके दिखा दिया। मध्यप्रदेश में भी शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने आदिवासी समाज को अनेक पदों पर नियुक्ति दी है।

उचित सम्मान दे रही पार्टी

भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनजातीय समाज की ही द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) को देश के सर्वोच्च पद के लिए प्रत्याशी मनोनीत कर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने जनजातीय समाज को सम्मान दिया है। जिसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यह बात जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा आजादी के बाद इतने सालों तक कांग्रेस वोट के लिए जनजातीय समाज का सिर्फ शोषण करती रही। कभी उनकी भलाई के लिए नहीं सोचा। लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई क्रांति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ विकास के जरिए नहीं, बल्कि मान-सम्मान और उचित स्थान देकर जनजातीय समाज को ऊपर उठा रही है। आदिवासी समाज के जिन नायकों, प्रतिभाओं के बारे में लोग जानते नहीं थे, उन्हें उचित सम्मान दिया जा रहा है।

एक लाख नौकरी देने का वादा

MP BJP News
आदिवासी पौशाक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। फोटो भाजपा मुख्यालय से जारी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले तक राष्ट्रपति वही बनते थे जो या तो बड़ों घरानों के सदस्य होते थे। लेकिन इस परंपरा को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री ने एक सामान्य परिवार की जनजातीय बहन द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए प्रत्याशी मनोनीत किया है। यह समूचे (MP BJP News) आदिवासी समाज का सम्मान है। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया जा रहा है। हमने तय किया है कि तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार भी आदिवासी भाइयों को देंगे। इसे हमने प्रायोगिक तौर पर पांच गांवों में लागू किया है। इमारती लकड़ी की बिक्री से मिलने वाले पैसे में से 20 प्रतिशत राशि वन समिति व ग्रामसभा को मिलेगी। जल्द ही हमारी सरकार एक लाख पदों पर भर्ती भी शुरू करने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये हम सभी के लिए आनंद का, खुशियां मनाने का अवसर है, इसलिए शुक्रवार 12 बजे जब द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन भरेंगी, तब पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्रसिंह पटेल, एमपी के मंत्री विजय शाह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: पुलिस महकमे के लिए भोपाल का कलंकित यह थाना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!