Bhopal Rape Case: लव मैरिज के बाद लिव इन में हुई गर्भवती तो मिला ऐसा धोखा

Share

Bhopal Rape Case: आरोपी रिश्ते कबूलना छोड़कर हुआ फरार, मुंहबोले भाई ने कराई थी पहचान

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लव मैरिज के बाद एक शादीशुदा महिला का लंबे समय से शारीरिक शोषण (Bhopal Rape Case) हो रहा था। यह शोषण उसके साथ लिव इन में रहने वाला व्यक्ति कर रहा था। अब वह भाग गया है। दरअसल, जब उसको पता चला कि महिला गर्भवती हो गई है तो वह धोखा देकर फरार हो गया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी से पहचान महिला के मुंहबोले भाई ने कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी लव—मैरिज

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय महिला टीटी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता की पहले शादी 2015 में हुई थी। उसकी पहली शादी लव—मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों का ताल—मेल नहीं बना। इसलिए पीड़िता ने पति को एक महीने बाद ही छोड़ दिया। तभी उसके एक मुंहबोले भाई ने उसकी मुलाकात आरोपी पुष्पेंद्र दांगी (Pushpendra Dangi) से कराई। पुष्पेंद्र मूलत: गंजबसौदा का रहने वाला है। वह अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रहता था। पुष्पेंद्र पेशे से ड्राइवर भी है। पीड़िता की पुष्पेंद्र से दोस्ती गहरी होती चली गई थी। पीड़िता आरोपी के साथ उसके मकान में साथ रहने चली गई थी।

सात महीने की गर्भवती

पीड़िता ने बताया पुष्पेंद्र (Pushpendra Dangi Rape Case) ने उससे शादी का वादा किया था। उसी भरोसे से वह उसके साथ रहने को तैयार हो गई थी। मार्च, 2019 से पुष्पेंद्र ने उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए (Bhopal Live In Relation Case) थे। दोनों पति—पत्नी की तरह एक—दूसरे के साथ रहने लगे थे। इसी संबंधों के चलते जब पीड़िता पुष्पेंद्र की बच्चे की मां बनने वाली थी। पीड़िता ने पुष्पेंद्र पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुष्पेंद्र यह बात टाल दिया करता था। आरोपी ने महिला से अप्रैल, 2020 में बोला की वह किसी काम से शहर से बाहर जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निजी अस्पताल की अटेंडर से बलात्कार

छह महीने बाद मामला थाने पहुंचा

पीड़िता जब से लेकर छह महीनों तक पुष्पेंद्र का इंतजार करती रही। उसके जाने के बाद दो—चार दिन में एक बार पीड़िता की बात आरोपी से होती रहती थी। अचानक पुष्पेंद्र का फोन बंद आने लगा। पीड़िता ने बातचीत की हर संभव कोशिश कर ली। लेकिन, आरोपी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बुधवार रात 9:43 पर आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ धारा 376/2एन (कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!