Bhopal News: सार्वजनिक शौचालय की एक कमी का मनचला उठाता था फायदा 

Share

Bhopal News: कई किराएदारों के बीच एक शौचालय की समस्या, मकान मालिक ने दरवाजे की जगह लगा रखा था पर्दा, जब भी विवाहिता नहाने जाती तभी मनचला पर्दा उठाकर घुस जाता था

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मनचले का दिमाग काफी शातिर होता है। वह मौका देखता है और अपने इरादों को पूरा करने का अवसर तलाशता है। ऐसे लोगों के मन मस्तिष्क पर अध्ययन करने के लिए यह सच्ची घटना सहयोग कर सकती है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। मनचला हमेशा मौके की फिराक में रहता था। वह शादीशुदा महिला को टारगेट करके हमेशा उसके नहाते वक्त बाथरुम में घुस जाता था।

यह बोलकर मांग लेता था माफी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार ताजा घटना 21 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 22 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई हैं। वह छोला मंदिर स्थित शिव शक्ति नगर (Shiv Shakti Nagar) में रहती है। यह बस्ती घनी होने के साथ गरीब वर्गों की है। पीड़िता मजदूरी करती है। वह मकान में किराए से रहती है। उसी मकान में कई अन्य किराएदार भी रहते हैं। लेकिन, सभी के लिए एक ही शौचालय है। उसमें रहने वाला मनचला काफी शातिर था। वह पीड़िता के नहाते वक्त अक्सर बाथरुम में जाता था। उसे पता था कि वहां गेट तो है नहीं इसलिए वह पर्दा उठाकर देखने लगता था। ऐसा वह पहले भी कर चुका था। पहले मनचले की भूल मानकर पीड़िता ने उसे नजर अंदाज किया। लेकिन, यह कई बार होने लगा तो पीड़िता ने भी उस पर निगरानी शुरु कर दी। घटना वाले दिन पीड़िता नहा रही थी। तभी आरोपी पर्दा हटाकर उसे बुरी नजर से देखने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी को सबक सिखाने का इरादा बना लिया। वह पुलिस थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया। इस मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Riaha Chauhan) कर रही हैं। पुलिस ने 167/24 धारा 354/354—ग (छेड़छाड़ और पीछा करके तंग करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: डॉक्टर की क्लीनिक पर चोरों का धावा
Don`t copy text!