Bhopal News: शादी करने का वादा करके चार साल से कर रहा था यौन शोषण, आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। लिव इन में रहने वाली एक युवती के साथ चार साल तक ज्यादती हुई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके का है। वह मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली है। जॉब करने के दौरान उसकी कॉमन फ्रेंड से आरोपी के साथ परिचय हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिवनी जिले का रहने वाला है।
शादी करने के वादे से मुकरा
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह 2020 से भोपाल में रह रही है। बैतूल (Betul) से आकर वह प्रायवेट जॉब कर रही थी। इसी दौरान उसका आरोपी सूरज इनवाती (Suraj Invati) के साथ परिचय हुआ। पहले मोबाइल (Mobile) पर एक—दूसरे के साथ चैटिंग होती थी। पीड़िता ने बताया आरोपी उसे एक बार भोजपुर घुमाने ले गया। वहां लेक व्यू में घुमते हुए उसने साथ में रहने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वह विनय गृह निर्माण सोसायटी (Vinay Griha Nirman Society) में साथ रहने लगे। आरोपी के साथ उसने इस दौरान करीब तीन किराए के घर भी बदले। उसने साथ रहते हुए शादी करने का वादा किया था। यह बोलकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह अपनी बातों से मुकर गया है। दोनों के बीच दानिश नगर (Danish Nagar) में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो दोनों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने पीड़िता की पूरी कहानी सुनने के बाद सूरज इनवाती को हिरासत में ले लिया गया। वह ड्रायवरी का काम करता है। मूलत: सिवनी (Seoni) जिले का रहने वाला है। मामले की जांच एसआई श्वेता शर्मा (SI Sweta Sharma) कर रही हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।