Bhopal Crime : बीमार बच्चे को अस्पताल में छोड़कर भाग गई मां

Share
Bhopal Crime
बच्चे को छोड़कर भागने वाली कोलार निवासी साधना
Bhopal Crime
शराब तस्कर पंचम लाल

अपहरण के मामले में सहयोगी होने पर अदालत से मिली थी सजा, बच्चे की बीमारी के चलते देखरेख के लिए थी अस्पताल में

भोपाल। राजधानी में (Bhopal Crime) एक विचित्र मामला प्रकाश में आया है। इसमें फिलहाल लापरवाही किस व्यक्ति की मानी जाए यह तय नहीं हो सका है। मामला जेल विभाग से जुड़ा है। कोहेफिजा पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। मामला एक विचाराधीन महिला बंदी के भागने का है।
पुलिस के अनुसार कोलार थाना क्षेत्र के (Bhopal Crime) सनखेड़ी निवासी 24 वर्षीय साधना को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साधना पर आरोप है कि उसने एक युवती को भगाने में सहयोग किया। उस युवती के साथ ज्यादती भी हुई थी। इसी मामले में (Bhopal Crime) उसे सजा भी हुई थी। साधना को 14 जून को जेल में दाखिल कराया गया था। उसके साथ तीन महीने का बच्चा भी था। वह जेल में बीमार हो गया। उसे निमोनिया की शिकायत थी। बच्चे को हमीदिया अस्पताल में रैफर किया गया। शुक्रवार सुबह (Bhopal Crime) साधना बाथरूम जाने का कहकर निकली। इसके बाद वह भाग गई। अस्पताल में उसका तीन महीने के बच्चे को वह छोड़कर गई तो जेल प्रहरी चंदा मालवीय और राजकुमार चौधरी सक्रिय हुए। काफी तलाशा लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो मामला थाने पहुंचा। उसकी तलाश के लिए घर पर भी पुलिस ने सर्चिंग की। फिलहाल बच्चा जेल प्रशासन की निगरानी में हैं। उसका चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।

इधर, बैरसिया थाने से एक (Bhopal Crime) बदमाश भाग गया। जिसे कुछ देर बाद उसके घर के नजदीक से उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को गुरूवार रात ललरिया जोड़ से अवैध रूप से (Bhopal Crime) शराब बेचने के मामले में नरेला दामोदर निवासी पंचम सिंह पुत्र प्रहलाद(25) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी (Bhopal Crime) बहुत आसानी से हथकड़ी खोलकर शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!