IPL Satta News: आईपीएल फाइनल मुकाबले के लिए दांव लगाते दस धराए

Share

IPL Satta News: पुलिस का दावा एक करोड से ज्यादा राशि का हिसाब मिला, दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, एक कार, तीन लॅपटॉप समेत अन्य सामान बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आईपीएल में केकेआर और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच फायनल मैच खेला जा रहा था। इस दौरान कई बुकी अपना—अपना दांव लगा रहे थे। ऐसे ही एक अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी। यह कार्रवाई भोपाल (IPL Satta News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में की गई। यहां से पुलिस ने दस आरोपियों को सट्टा बुक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बरामद हिसाब में करीब एक करोड़ रुपए के लेन—देन होने की जानकारी सामने आई है।

झांसी से आकर मकान में किराए से रहकर चला रहे थे नेटवर्क

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाईल फोन, एक कार, तीन लैपटॉप, एक LED TV और टैबलेट भी मिला है। यह छापा 26 मई की रात को आकृति ईको सिटी (Aakriti Eco City) में स्थित आईबीडी किंग्स पार्क कॉलोनी (IBD Kings Park Colony) में मारा गया। दबिश के लिए एसीपी हबीबगंज मयूर खण्डेलवाल(IPS) के नेतृत्व में टीम बनी थी। जिसमें शाहपुरा के अलावा अशोका गार्डन और हबीबगंज थाने का बल लगाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (Deepak Rai) पिता रतिराम राय उम्र 28 साल निवासी राय कालोनी ग्वालियर को पकड़ा गया। जहां सट्टा चल रहा था उसमें दीपक राय रहता है। उसकेे साथ दूसरा आरोपी अमित राय (Amit Rai) पिता भगवानदास उम्र 25 साल को दबोचा गया। वह अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले के ग्राम तारई तहसील पिपरई का रहने वाला है। इसी तरह टीकमगढ़ जिले के सौरभ राय (Saurabh Rai) पिता बल्लू राय उम्र 25 साल को भी गिरफ्तार किया गया। वह ग्राम जगत नगर तहसील मोहनगढ में रहता है। पुलिस ने छतरपुर जिले के जय प्रकाश अनुरागी (Jai Prakash Anuragi) पिता घासीराम उम्र 27 साल को भी गिरफ्तार किया है। वह ग्राम रानीपुरा तहसील नौगांव का रहने वाला है। पुलिस की टीम ने चन्द्र प्रताप आर्य उर्फ रोहित (Chandra Pratap Arya@Rohit) पिता जितेन्द्र कुमार उम्र 27 साल को भी गिरफ्तार किया। वह ग्राम रानीपुर तहसील मऊरानी पुर जिला झांसी का रहने वाला है। इधर, विशाल कुमार पिता महेश प्रसाद उम्र 28 साल को भी पकड़ा। वह भी नई बस्ती झांसी (Jhansi) में रहता है।

गिरोह में शामिल दूसरे व्यक्तियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि उदित कुमार (Udit Kumar) पिता कमल कुमार सक्सेना उम्र 24 साल जो कि ममता कालोनी उत्तराखण्ड (Uttrakhand) में रहता है। उसका दूसरा पता पूजा कालोनी लोनी गाजियाबाद (Gajiyabad) उत्तरप्रदेश का सामने आया है। इसके अलावा आशीष कुमार (Ashish Kumar) पिता रमेश राम लोहिया उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया। वह भी उत्तरखंड के ममता कालोनी खटीमा ऊधम सिंह नगर में रहता है। दिलीप राय (Dilip Rai) पिता राम सेवक राय उम्र 42 साल को भी हिरासत में लिया। वह आईबीडी किंग्स पार्क कालोनी आकृति ईको सिटी में किराए से रहता है। हालांकि वह झांसी के प्रेम नगर का रहने वाला है। अमित रावत पिता सुगर सिंह रावत उम्र 24 साल निवासी ग्राम पाठई थाना आरोन जिला ग्वालियर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 196/24 धारा 3/4 जुआ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया क्री-प्लस साईड पर जाकर आनलाईन सट्टा (Online Satta) वे खेलते थे। इस मामले में पुलिस को अभी कुछ अन्य लिंक भी मिले हैं जिसके संबंध में सायबर क्राइम की टीम विवेचना कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

IPL Satta News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corona Drug बताकर खिला दी नींद की गोलियां
Don`t copy text!