Bhopal News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी स्टूडेंट से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: पति के अवैध संबंधों की पत्नी को लग गई भनक, पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रबंधन से संबंधित एक इंस्टीट्यूट की छात्रा के साथ उसके ही काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बलात्कार किया। यह घटना पांच महीने से चली आ रही थी। यह संबंध आरोपी ने शादी करने का वादा करके बनाए थे। इधर, दूसरा बलात्कार का मामला शादीशुदा व्यक्ति से जुड़ा है। उसके अवैध संबंध अपने यहां काम करने वाली लड़की के साथ बन गए थे। जिसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई थी। फिर पत्नी ने फोन करके पीड़िता को पति की सारी सच्चाई बता दी। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।

आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात लगभग 8 बजे 686/22 धारा 376/376-2-एन बलात्कार और कई बार बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। घटना आर्शीवाद काॅलोनी में हुई है जहां आरोपी राजेश कुमार पिता जयशंकर प्रसाद उम्र 36 साल रहता है। आरोपी सरकारी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वह जहां पढ़ाता है उसी काॅलेज में पीड़िता छात्रा है। पीड़िता की उम्र लगभग 24 साल है। आरोपी राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने उसको शादी करने का झांसा देकर मार्च, 2022 से शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बीच उसको पता चला कि वह कहीं दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई रविन्द्र (SI Ravindra) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पत्नी को ऐसे लगी भनक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

इसी तरह दूसरा मामला 688/22 धारा 376/376-2-एन बलात्कार और कई बार बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया है। यह प्रकरण 23 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 31 साल है। इस मामले का आरोपी बंशीराम यादव उर्फ राजा पिता एचआर यादव उम्र 36 साल है। वह प्रियंका नगर कौलार इलाके (Bhopal News) में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। इस कारण उसके तलाक का केस 2013 से विचाराधीन है। हालांकि उसने अब केस लड़ना छोड दिया। पीड़िता अकेले रहने को मजबूर थी। इसी दौरान वह एक प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करने लगी। इसी दौरान आरोपी बंशीराम यादव उर्फ राजा (Bansiram Yadav@Raja) से पहचान हुई। उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ नवंबर, 2020 से शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने ऐसा करने से पहले कहा था कि वह कुंवारा है और वह उसके साथ शादी करेगा। इसी बीच पिछले दिनों आरोपी बंशीराम यादव की पत्नी का फोन पीड़िता के पास पहुंच गया। उसने घर बर्बाद न करने की मिन्नत मांगी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई जगन्नाथ सिंह (ASI Jagannath Singh) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पार्किंग के विवाद पर जानलेवा हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!