MP Political Joke: प्रधानमंत्री की योजना में बट्टा लगा रहे अफसर की विदाई 

Share

MP Political Joke: प्रदेश के एक मंत्री को विभाग से अफसर हटाने के लिए लिखना पड़ी नोटशीट, एक थाली के दो चट्टे—बट्टे

MP Political Joke
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे ही खबरों का हमारा साप्ताहिक कॉलम एमपी पॉलीटिकिल जोक (MP Political Joke) है। यह हर बुधवार सुबह 7 बजे प्रकाशित किया जाता है। इस बार भाजपा—कांग्रेस पार्टी से जुड़ी यह चटपटी बातें जो समाचार पत्रों में आने से रह गई वे किस्से।

रसूखदार नेता की थाने में तूती

पिछले कुछ महीने पहले शहर में एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिनकी मौत हुई वे मजदूर थे। यह मामला फाइलों में बंद हो गया। इस बंद करने के पीछे एक नेता का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल, जहां हादसा हुआ वह प्रोजेक्ट नेता जी के नाम पर संचालित है। उन्होंने अपने पॉवर का इस्तेमाल करके पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डलवा दिया। इतना ही नहीं यह पूरा घटनाक्रम आने के बाद मैन स्ट्रीम मीडिया ने भी उसकी सुध नहीं ली। अब जानते ही है कि कई मीडिया हाउस में नेता जी जैकेट वाले विज्ञापन जो देते हैं।

मंत्री के नोटशीट की चर्चा

MP Political Joke
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल नगर निगम के एक अफसर को हटाने के लिए मंत्री को पत्राचार करना पड़ा। जिसके बाद अफसर को हटा दिया गया। लेकिन, अब उनके जाने के बाद उनके खोदे गए गड्ढे को लेकर मौजूदा अफसर चिंता जता रहे हैं। दरअसल, जिन्हें हटाया गया वे अफसर केंद्र की एक बड़ी योजना की निगरानी कर रहे थे। जिसमें भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें विभाग के अलावा मंत्री स्तर पर हो रही थी। यह बात अफसरों को भी पता थी। लेकिन, साहस कोई नहीं कर पा रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंगदारी दिखा रहे बदमाश ने तलवार मारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political Joke
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!