Bhopal News: पेड़ से लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: लाश के पास मिला फूटा मोबाइल फोन, दूर पड़ी मिली चप्पल, लाश 12—15 दिन पुरानी बताई जा रही

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। लाश सड़ी—गली हालत में बरामद (Bhopal Suicide Case) हुई है। घटना स्थल से पुलिस को बिना सिम का फूटा मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं दूर चप्पल भी पड़ी मिली है। व्यक्ति ने 12—15 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल शव मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रख दिया है। उसकी पहचान के लिए आस—पास के इलाके में पुलिस पूछताछ कर रही है।

वन विभाग के चौकीदार ने दी सूचना

सुखी सेवनिया थाना पुलिस को जंगल के चौकीदार मांगीलाल सोंधिया (Mangilal Sondhiya) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 40/21 दर्ज करजांच कर रही है। पुलिस ने बताया बालमपुर घाटी वन विभाग के जंगल में पेड़ पर रेशम की रस्सी से लटकी एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना 12—15 दिन पुरानी है। इस कारण व्यक्ति की बॉड़ी सड़ गल कर सूख गई है। पेड़ के नीचे जियोनी कम्पनी का फूटा मोबाइल बिना सिम का मिला है। घटना स्थल से 40—50 मीटर दूर चप्पल मिली है। शव के पास से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद आसपास के थानों में गुम इंसान की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इधर, तलैया थाना पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला है। उसकी अब तक फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: घर में मृत मिली अधेड़ महिला
Don`t copy text!