Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: हमीदिया से रिफर कराने के बाद लीलावती अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत (Road Mishap) हो गई है। यह हादसा भोपाल देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले हुआ था। इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पत्नी ने दर्ज कराई थी एफआईआर

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की शाम लगभग छह बजे 33/22 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने) का मामला दर्ज किया गया था। यह दुर्घटना ग्राम भदभदा स्थित बालमपुर घाटी में 12 फरवरी की रात लगभग 10 बजे हुई थी। हादसे में जख्मी पूरण लाल सिंह पिता मूलचंद्र आदिवासी उम्र 46 साल जख्मी हुआ था। वह ग्राम गागई विदिशा जिले का रहने वाला था। वह घटना के वक्त पैदल था। पूरण लाल सिंह ईट—भट्टों पर काम करता था। उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पत्नी रुक्मणि बाई की शिकायत पर दर्ज किया गया। पूरण लाल सिंह (Puran Lal Singh) को पहले हमीदिया फिर वहां से लीलावती अस्पताल शिफ्ट किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी 01 मार्च की सुबह पांच बजे मौत हो गई। जिसकी सूचना डॉक्टर सैनी ने दी थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 08/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Nepali Community News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनआरआई कॉलेज की रजिस्ट्रार समेत तीन ने फांसी लगाई
Don`t copy text!