Bhopal News: तीन जगहों से एक लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी फुटैज में कैद हुई बच्चे के साथ दो संदिग्ध महिलाएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। अलग—अलग तीन स्थानों पर चोरी की वारदातें (Theft Case) हुई है। इसमें करीब एक लाख रुपए का माल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। यह घटनाएं भोपाल सिटी के जहांगीराबाद, कटारा हिल्स और हनुमानगंज इलाके की है। एक मामले में पुलिस को संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इसमें एक बच्चे के साथ दो महिलाएं दिखाई दे रही है। एक महिला वृद्धा है जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 1 मार्च की शाम लगभग साढ़े छह बजे 165/22 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया। शिकायत 45 वर्षीय अब्दुल सादिक (Abdul Sadik) ने दर्ज कराई है। वे लोडिंग आटो चलाते हैं और बरखेड़ी इलाके में रहते हैं। मकान तीन मंजिला है जिसमें बेटा भी था। इसलिए वे दोस्त से ​मुलाकात करने भारत टॉकीज चले गए थे। वहां से वापस लौटे तो अलमारी का सामान बिखरा मिला। जिसके बाद उन्होंने घर के नजदीक और सामने मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक महिला, वृद्ध महिला दो बच्चों के साथ भीतर घुसते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। मकान से सोने—चांदी के जेवरात, नगदी 11 हजार रुपए समेत करीब 62 हजार रुपए का माल चोरी गया है। चोरी की दूसरी वारदात 49/22 कटारा हिल्स थाने में दर्ज की गई है। यहां बालाजी वेयर हाउस के नजदीक संस्कार भारती की दो स्कूल बसों से 12 हजार रुपए कीमत की बैटरी चोरी गई है। शिकायत खजूरी रोड अवधपुरी निवासी गौरव गूर्जर (Gourav Gurjar) ने दर्ज कराई है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने 213/22 खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया। यह लाल प्लॉजा होटल के पीछे से एयर कंडीशनर के कॉपर वायर चोर ले गए हैं। रिपोर्ट थाने पहुंचकर सचिन जैन (Sachin Jain) ने दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation news: आरजीपीवीवी की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!