Bhopal News: असली—नकली संगठन के विवाद में नया मोड़

Share

Bhopal News: नोटिस भेजने वाली स्वयंभू पदाधिकारी को जवाब भेजा, मानहानि की तैयारी में दूसरा पक्ष

Bhopal News
कार्यक्रम के लिए प्रकाशित आमंत्रण पत्र का हिस्सा

भोपाल। इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। असली—नकली को लेकर छिड़ी जंग के बीच दूसरा पक्ष मुखर होकर मैदान पर उतर आया है। महिला प्रकोष्ठ को लेकर भेजे गए नोटिस का जवाब दूसरे पक्ष (Bhopal News) ने भेज दिया है। यही पक्ष इसी महीने एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री समेत कई बड़े वैज्ञानिक भाग लेने वाले हैं।

मानहानि का परिवाद होगा दायर

वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया अध्यक्ष डॉक्टर उमेश शर्मा (Dr Umesh Sharma) ने द क्राइम इंफो से पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी स्थिति साफ की है। हालांकि यह प्रयास हमारी तरफ से उसी दिन से किए जा रहे थे जब यह बात सामने आई थी। आरोप डॉक्टर बबीता त्रिपाठी की तरफ से लगाए थे। उन्होंने बताया किे वे उस वक्त गुवाहाटी में थे। इसलिए मोबाइल नेटवर्क में संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि त्रिपाठी के आरोपों का मैं बहुत पहले जवाब दे चुका हूं। जिसमें उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इसलिए वे मीडिया ट्रायल करा रही है। डॉक्टर उमेश शर्मा ने दावा किया कि ​तमिलनाडू की संस्था का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। हमारी संस्था दिल्ली से पंजीकृत है। आयोजन तमिलनाडू की संस्था नहीं बल्कि दिल्ली की संस्था कर रही है। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टर बबीता त्रिपाठी के खिलाफ वे जल्द कोर्ट जाकर मानहानि का परिवाद दायर करेंगे।

विवादित बनाने के पीछे साजिश!

डॉक्टर बबीता त्रिपाठी (Dr Babita Tripathi) ने पिछले दिनों डॉक्टर उमेश शर्मा समेत तीन व्यक्तियों को कानूनी नोटिस थमाया था। सूत्रों के अनुसार इसका जवाब 22 अक्टूबर को ही दे दिया गया। पूरा मामला वेटरनरी एसोसिएशन के हुए चुनाव के बाद से खींचा चला आ रहा है। इसमें शर्मा के खिलाफ कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। हालांकि डॉक्टर उमेश शर्मा का कहना है कि इस पूरे मामले में मुझे सिर्फ यह कहना है कि देश में कानून का राज है। यदि मैं गलत हूं तो मेरे खिलाफ दस्तावेज प्रस्तुत करके मुकदमा दर्ज कराए। संगठन सा​र्थक आयोजन कर रहा है। जिसको विवादित बनाने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: मनचले बोले तुम्हारा दुपट्टा बहुत अच्छा लग रहा है...

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!