Bhopal News: मुंबई से भोपाल आए फ्रेंड ने की अभद्रता

Share

Bhopal News: होम्योपैथिक की छात्रा ने लगाया आरोप, मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सच्चाई का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होम्योपैथिक की एक छात्रा ने अपने परिचित पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी मुंबई का रहने वाला है। वह भोपाल में छात्रा से मुलाकात के लिए आया था। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए आरोपों की सच्चाई का पता चला रही है।

बातचीत करते वक्त ऐसा कर रहा था

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 जून की दोपहर 12 बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 26—27 जून की रात लगभग सवा दो बजे दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में 379/23 धारा 354/354—घ/294/506 (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। आरोपी रोचक (Rochak) नाम का लड़का है जो मुंबई में रहता है। पीड़िता के परिजन सरकारी कार्यालय में तैनात है। पीड़िता होम्यापैथिक (Homeopathic) का कोर्स करने के बाद मुंबई गई थी। वहां रहने के दौरान आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी को वह दो साल से जानती है। आरोपी ने घटना वाले दिन मुलाकात के लिए उसे बुलाया। इस दौरान वह उसे बुरी नीयत से टच कर रहा था। उसने विरोध किया और वह जाने लगी। आरोपी उसके पीछे आया और उसे गाली—गलौज् करते हुए धमकाने लगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरकेडीएफ कॉलेज छात्र ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!