Bhopal News: बंगलों पर काम करने वाली महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: मिस्त्री का काम करने वाले मनचले ने किया दुस्साहस तो मुखर होकर महिला ने संभाला मोर्चा, पुलिस को दर्ज करना पड़ी एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बंगलों पर काम करने वाली शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता की गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है।  आरोपी कई दिनों से महिला का पीछे करके उसको तंग कर रहा था। उसके इरादों को जब महिला ने भांप लिया तो सबक सिखाने वह अकेली उतर पड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कारण पत्नी भी छोड़ चुकी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 21 जनवरी की दोपहर में साढे बारह बजे हुई थी। शिकायत 32 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद में इलाके में रहती है। महिला बंगलों में काम करती है। इस मामले का आरोपी गणेश उर्फ अंतर साकले (Ganesh@Anter Sakle) है। वह शाहजहांनाबाद स्थित मदर इंडिया झुग्गी बस्ती में रहता है। आरोपी की पत्नी के साथ पीड़िता काम करती है। इसलिए वह उसको पहचानती हैं। आरोपी की पत्नी उसकी गंदी हरकतों की वजह से उसको छोड़ चुकी है। वारदात भगत सिंह पार्क (Bhagat Singh Park) के पास हुई थी। आरोपी के खिलाफ 34/24 धारा 354/354—घ/354—क/341/294/506 (छेड़छाड़, रास्ते में रोकना, गाली—गलौज और धमकाने का मुकदमा) दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Custodial Death: चार साल पहले हुई कस्टोडियल डेथ पर गुपचुप एक्शन
Don`t copy text!