Bhopal News: दो घरों के बीच नाली बनी बड़े विवाद की वजह 

Share

Bhopal News: महिला जांच अधिकारी ने तीन दिन पहले हुई छेड़छाड़ की एक घटना पर दर्ज किया मुकदमा, वजह पूछने पर व्यस्तता बताकर सवालों से फिर बचती नजर आईं

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पॉक्सो कानून को लेकर बहुत कुछ मैदानी अफसरों को सिखाया गया है। इसके बावजूद तकनीकी चूक जारी है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच एसआई सुरेखा आरमो ने की थी। पुलिस सूत्रों की माने तो विवाद की वजह दो परिवारों के बीच नाली थी। जिसको लेकर दोनों परिवार कई बार आमने—सामने आ चुके थे। अब पुलिस ने इस मामले में नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दिया। इसी मामले में महिला जांच अधिकारी से चर्चा का प्रयास किया गया। उन्होंने सवाल सुनते ही विवादों में बोलने की बजाय कुछ देर बाद प्रतिक्रिया देने का बोलकर अपना बचाव कर लिया।

तीन दिन बाद दर्ज हुई थी एफआईआर, कौन पूछता है सवाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सिंचाई विभाग कॉलोनी में हुई थी। पीड़िता चौदह साल की बच्ची है। वह कक्षा सातवीं की छात्रा है। आरोपी इरशाद (Irshad) नाम के व्यक्ति को बनाया गया है। उसकी उम्र 37 साल है। खबर है कि इरशाद का नाली को लेकर विवाद होता था। अब उस पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया। हालांकि जो धारा लगाई गई वे उन आरोपों से मेल नहीं खाती है। इस कारण एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) से वजह जानने का प्रयास किया था। यह घटना 9 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर थाने में 12 अप्रैल की रात नौ बजे दर्ज की गई थी। इस देरी को लेकर भी एसआई कुछ बोलती उससे पहले उन्होंने समय मांग लिया था। बहरहाल आरोपी के खिलाफ 253/23 धारा 354—क—1—आई/354—1—आईवी/294/11/12 (छेड़छाड़, गाली—गलौज और पॉक्सो अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट
Don`t copy text!