Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: पड़ोसी ने उसके दामाद के घर से आ रही दुर्गंध को लेकर अटकल लगाते हुए सास को बुलाया तो सीन देखकर सभी हैरान रह गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लाश करीब दो दिन पुरानी थी। इस कारण उसकी बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की उसका पूरा परिवार रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। प्राथमिक जांच में शराब की बुरी लत से आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

मां ने बेटे को देखने के लिए भेजा

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार यह घटना मुगालिया छाप इलाके की है। शव की पहचान देवी प्रसाद जोशी (Devi Prasad Joshi) पिता हरिओम जोशी उम्र 40 साल के रूप में हुई। है। आत्महत्या की जानकारी पुलिस को 12 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे पुलिस को मिली थी। यह सूचना पुलिस को मृतक के साले विजय जोशी (Vijay Joshi) पिता नर्मदा प्रसाद जोशी ने दी थी। विजय जोशी की सूचना पर खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 14/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एसआई ओमकार सिंह (SI Omkar Singh) कर रहे हैं। देवी प्रसाद जोशी को शराब पीने की बुरी लत थी। वह मजदूरी करता था। उसकी झुग्गी से दुर्गंध आने पर पड़ोसी रईस खान (Rais Khan) ने उसकी सास को खबर दी थी। सास ने बेटे को वहां जाकर देखने के लिए बोला था। जनहित में संदेश: नशा की लत मानसिक अवसाद की वजह बन सकती है। ऐसे लक्षण प्रतीत होने पर 18005990019 पर संपर्क करे। यहां मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन साल की बच्ची से बलात्कार
Don`t copy text!