Bhopal Triple Talaq: देवर जब चाहे लगा लेते थे गले, पति भी रहता था मौन

Share

Bhopal Triple Talaq: बार—बार छेड़खानी की शिकायतों से नाराज पति ने बोल दिया तीन बार तलाक

Bhopal Triple Talaq
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Triple Talaq) के शाहजहांनाबाद इलाके से घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। पीड़िता अपने दो देवरों की हरकतोें से तंग आ गई थी। देवर चाहे जब उसे गले से लगा लेते थे। यह संजीदा होने की बजाय उसे असहज करने वाला लगता था। इस बात से उसे ऐतराज था और पति से उसे रोकने के लिए बोलती थी। पति छह महीने पहले आई पत्नी की बजाय भाईयों का साथ देते हुए पत्नी को तीन तलाक (Muslim Marriage Act) बोल दिया।

अक्टूबर में हुई शादी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया गुरूवार शाम लगभग साढ़े छह बजे 28 वर्षीय महिला ने तीन तलाक और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने धारा 498ए/354क/354ग/3/4 (प्रताड़ना, छेड़छाड़, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, दहेज अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाद अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जांच अधिकारी एसआई कल्पना गुर्जर (SI Kalpana Gurjar) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। परिजनों ने उसकी शादी अक्टूबर, 2020 मेंं कराई थी। उसकी ससुराल सनराईज कालोनी में हैं। जांच आधिकारी ने बताया पीड़िता के तीन देवर हैं। तीनों देवर उसके साथ हंसी—मजाक किया करते थे। यहां तक तो ठीक था लेकिन, देवर उसे कभी भी गले लगा लिया करते थे। यह बात उसे पसंद नहीं आती थी। इसकी शिकायत उसने पति से भी की थी। पति इस बात को नजर अंदाज कर दिया करता था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर मासूम की मौत 

देवरों से थी परेशान

दुखी पीड़िता चाहती थी कि पति देवरों से बात करे। पत्नी के बार—बार शिकायत करने से पति परेशान हो गया था। गुस्से में आकर महिला को तीन बार तलाक बोल दिया। घटना के बाद मायके वालों ने परिवार और पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन, ससुराल पक्ष में कोई भी दोबारा बहू को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। थक हारकर का पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में पति, सास और तीनों देवरों को आरोपी बनाया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!