Bhopal Dowry News: सास के कहने पर एक ही घर में दूसरे कमरे में सोता था पति

Share

Bhopal Dowry News: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए कोलकाता के इंजीनियर ने की थी शादी

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोलकाता के एक इंजीनियर के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal Dowry News) जिले की है। इंजीनियर ने मेट्रोमोनियल साइट से लड़की पसंद करके शादी की थी। पत्नी का आरोप है कि वह अपनी मां के कहने पर चलता था। वह एक ही घर में दूसरे कमरे में रहता था। इधर, एक अन्य प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

डेढ़ साल पहले हुई शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया गुरूवार दोपहर लगभग चार बजे प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ हैं। शिकायत 27 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने पति प्रयांशु मिश्रा (Prayanshu Mishra) और सास निर्मला मिश्रा (Nirmala Mishra) को आरोपी बनाया हैं। मामले में धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज हुआ है। शादी के बाद से ही सास उसको पसंद नहीं करती थी। पति कोलकाता (Kolkata News) में इंजीनियर हैं। शुरुवात में पति का व्यवहार ठीक था। पति उसे बाहर घुमाने ले जाना पसंद नहीं करता था। पति तीन—चार महीनों तक बात नहीं करता था। तंग आकर पीड़िता 10 मार्च को मायके लौट आई। इधर,30 वर्षीय महिला की शिकायत पर गुरूवार महिला थाना पुलिस ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति अनिल सक्सेना (Anil Saxena), ससुर शंकर लाल (Shankar Lal) और देवर संजय सक्सेना (Sanjay Saxena) को आरोपी बताया है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बलात्कार के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!