Bhopal News: दो स्थानों से सवा लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: फोटो स्टूडियो संचालक के सूने मकान को बनाया चोरों ने निशाना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के गुनगा और बिलखिरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हुई है। एक स्थान पर घटना के समय परिवार सुंदर कांड में गया था। इधर, दूसरी घटना में पीड़ित की बेटी सहेली से मिलने गई थी। दोनों स्थानों से सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत सवा लाख रूपयों का माल चोरी गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने सादा चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पति ने आकर दर्ज कराया मामला

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च की शाम लगभग साढ़े चार बजे 65/22 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत धमेंद्र पाल पिता फूल सिंह पाल उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम भैसा खेड़ी में उसका घर है। परिवार खेती—किसानी करता है। घटना वाले दिन धमेंद्र पाल (Dharmendra Pal) परिजनों के साथ सुंदर कांड में गया था। उसी दौरान कुंदी खोलकर घर के भीतर चोर घुसे थे। यहां अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवर नगदी समेत करीब 95 हजार का माल चोर ले गए। इधर, बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च की दोपहर सवा तीन बजे 116/22 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत रणधीर सिंह पिता बाबू लाल सिंह उम्र 48 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कोकता के नजदीक कान्हासैया इलाके में रहते हैं। पीड़ित का सूरज फोटो स्टूडियो (Suraj Photo Studio) के नाम से कारोबार है। वह काम से एक मार्च को बाहर गए थे। उनकी पत्नी और बेटी घर पर थे। पत्नी किसी काम से आनंद नगर चली गई थी। बेटी मकान मालिक की बेटी के साथ सहेली से मिलने गई थी। तभी कोई व्यक्ति घर में टेबल पर रखा मंगलसूत्र चोरी करके ले गया। रणधीर सिंह के आने के बाद पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फंदे पर लटकी मिली दो दिन पुरानी लाश 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!