Bhopal News: शादीशुदा महिला से अभद्र व्यवहार

Share

Bhopal News: ठेकेदार के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शादीशुदा एक महिला से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी उसका ही पड़ोसी है। वह लगभग एक साल से पीड़िता को बुरी नजरों से देखता था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। जिसके बाद पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और अरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

खेत से लौटते वक्त पकड़ा हाथ

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 20—21 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे 66/22 धारा 294/323/506/509 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और अश्लील हरकत) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सुनील (Sunil) है। उसको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चौपड़ा कला की रहने वाली है। आरोपी सुनील ठेकेदारी का काम करता है। वह पिछले एक साल से गलत नजर से देखता था। आते—जाते वह उसके सामने अपनी पेंट की चैन खोलकर गंदी हरकतें करता है। बदनामी के डर से यह बात उसके किसी को नहीं बताई थी। घटना वाले दिन वह खेत से गाय लेकर जा रही थी। तभी आरोपी उसे बीच रास्ते में मिला। यहां सुनील ने उसका हाथ पकड़ लिया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। किसी तहत आरोपी के चगुंल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और पति को सारा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip : सटोरिए से महंगी पड़ी दोस्ती

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!