Bhopal Rape News: 14 साल की लड़की से शादी करने की सनक

Share

Bhopal Rape News: छह महीने तक बंधक बनाकर करता रहा बलात्कार, साथ देती थी आरोपी की मां

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में नाबालिग (Bhopal Rape News) को अगवा करने और बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। आरोपी जिसकी उम्र 28 साल है वह 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया था। उसने जबरिया शादी उसके साथ (MP Minor Girl Rape News) की थी। उसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती (Bhopal Minor Girl Rape News) की थी। ऐसा करने में आरोपी की मां भी उसका साथ देती थी। पीड़िता चंगुल से छूटने के बाद निशातपुरा थाना (Bhopal Crime News) परिवार के साथ पहुंची थी।

बरेली में रहता है पिता

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर बलात्कार की एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले में पुलिस ने धारा 376/376(2एन)/450/344/323/506/34/5/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, घर में घुसकर अगवा करना, 15 दिन से ज्यादा बंधक बनाना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और पॉक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। मामले में पुलिस ने फरहान (Farhan) और सजीदा (Sajida) को आरोपी बताया है। जांच अधिकारी एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र में उसकी मां के साथ मामा के घर में रहती है। उसके पिता बरेली में रहते हैं। आरोपी फरहान उसके मामा का दोस्त है। फरहान का अक्सर घर आना—जाना लगा रहता था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

शादी का प्रस्ताव दिया

जांच अधिकारी ने बताया फरहान नाबालिग से शादी करना चाहता था। शादी की बात फरहान ने नाबालिग के परिजनों से भी की थी। लेकिन, परिजनों ने इस बात से इंकार कर दिया था। इधर, फरहान उसकी मां सजीदा के साथ कोहेफिजा इलाके में रहता हैं। उसका इलाके में वर्चस्व है। वह पुरानी गाड़ियां खरीदने और बेचने का काम करता हैं। फरहान 17 अगस्त, 2020 को नाबालिग के घर पहुंचा था। जहां उसने परिजनों को डरा धमकाकर उसके साथ शादी की थी। जिसके बाद वह उसे हज पर भी ले गया। वहां से लौटने के बाद फरहान उसे बंधक बनाकर रखे रहा। वह मारपीट के बाद नाबालिग से बलात्कार करता था।

छह महीनों तक किया शोषण

जांच अधिकारी ने बताया नाबालिग को फरहान पिछले छह महीनों तक बंधक बनाकर रखा रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। नाबालिग को उसके माता—पिता से भी नहीं मिलने दिया जाता था। लड़की के परिजनों ने इस बात की शिकायत थाने के करने को बोला। आरोपी फरहान और उसकी मां ने लड़की और उन्हें जान से माने की धमकियां देना शुरू कर दिया। इधर, किसी तरह 4 मार्च को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची। आरोपियों को भनक लगते ही उन्होंने लड़की को दोबारा भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

गिरफ्तारी के वक्त हंगामा

जांच अधिकारी ने बताया शिकायत के बाद जब निशातपुरा पुलिस आरोपी फरहान के मकान पर पहुंची तो आरोपी भागने की फिराक में था। वह मकान की मंजिल पर चढ़ गया। नीचे खड़ी आरोपी की मां उसे उपर से कूदने के लिए बोलकर उकसाती रही। पुलिस ने फरहान को बातों में लगाकर उसे दबोच लिया। फरहान के हाथ लगते ही उसकी मां सजीदा मौका पाकर भाग निकली। जिसकी पुलिस अभी तलाश कर रही हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चुगली करने पर वैटर पीटा
Don`t copy text!