Bhopal News: ना​बालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: आधी रात कमरे में घुसे युवक को परिजनों ने दबोचकर पुलिस से मांगी थी मदद

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आधी रात कमरे में घुसे एक युवक को दबोचा गया है। जिस कमरे में आरोपी घुसा था वहां नाबालिग अपनी बहनों के साथ सो रही थी। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज (Bhopal Minor Girl Crime) दिया है।

गिरफ्तार कर जेल भेजा

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 06 फरवरी की दोपहर लगभग बारह बजे 32/22 धारा 452/354(क)/7/8 (घर में घुसकर, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना 05—06 फरवरी की रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 17 साल है जो कि कक्षा आठवीं में पढ़ती है। वह अपनी दो बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी अमन यादव (Aman Yadav) घुस गया। यह उसकी मां ने देख लिया और उसको दबोच लिया। इसके बाद 43 वर्षीय महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गोदरेज कंपनी के सेल्समेन ने की आत्महत्या
Don`t copy text!